विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशल विकास मंत्रालय का बड़ा कदम; 19 संस्थान 'कौशल उत्कृष्टता केंद्र' के रूप में चिह्नित, 2029 तक रहेगी वैध

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:29 PM (IST)

कौशल विकास मंत्रालय ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में औपचारिक मान्यता दी है। यह मान्यता 2029 ...और पढ़ें

कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में 19 संस्थान चिह्नित

कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में 19 संस्थान चिह्नित

HighLights

  1. 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्र की मान्यता मिली

  2. यह मान्यता 9 अक्टूबर 2029 तक रहेगी वैध

  3. ग्रीन चैनल से सुव्यवस्थित अनुमोदन प्रक्रिया अपनाई गई

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में औपचारिक मान्यता दी है। गत दिवस एक समारोह में मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने मान्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए। यह मान्यता 9 अक्टूबर, 2026 से 8 अक्टूबर, 2029 तक वैध रहेगी।

इन संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में पैनल में शामिल करने क लिए ग्रीन चैनल का उपयोग किया गया। इस व्यवस्था के तहत संस्थान आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करते हैं और उनके आवेदनों को नामांकन या नियमित मूल्यांकन प्रक्रिया के बिना सीधे कार्यकारी समिति के समक्ष विचार के लिए रखा जाता है।

इसका उद्देश्य सुव्यवस्थित अनुमोदन प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिष्ठित और उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों के पैनल में लाना है। इस अवसर पर सचिव ने कहा इन 19 संस्थानों को कौशल उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में पैनलबद्ध करना स्थायी, उन्नत और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास संस्थानों का एक विश्वसनीय राष्ट्रीय नेटवर्क तैयार करना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।