Move to Jagran APP

जतिन-ललित की बहन मृत पाई गई

मुंबई [जासं]। सिने जगत के संगीतकार बंधु जतिन-ललित की बहन संध्या सिंह नई मुंबई में मृत पाई गई हैं। 50 वर्षीय संध्या सिंह करीब डेढ़ महीने से गायब थीं। उनके पति जयप्रकाश सिंह भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।

By Edited By: Published: Tue, 29 Jan 2013 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2013 09:42 PM (IST)
जतिन-ललित की बहन मृत पाई गई

मुंबई [जासं]। सिने जगत के संगीतकार बंधु जतिन-ललित की बहन संध्या सिंह नई मुंबई में मृत पाई गई हैं। 50 वर्षीय संध्या सिंह करीब डेढ़ महीने से गायब थीं। उनके पति जयप्रकाश सिंह भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं।

loksabha election banner

फिलहाल इंदौर में कार्यरत जयप्रकाश सिंह ने पिछले महीने 15 दिसंबर को नई मुंबई के नेरूल पुलिस थाने में अपनी पत्नी संध्या सिंह की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनकी जानकारी देनेवाले को 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा भी उन्होंने की थी। लेकिन करीब डेढ़ माह बाद उनका शव आज एक 61 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक मिशेल जॉन ओट्स ने देखा और इसकी खबर पुलिस को दी। मिशेल पंक्षियों की गतिविधियों में रुचि रखते हैं और पिछले रविवार को मुंबई में हुई बर्ड रेस में हिस्सा ले चुके हैं। नई मुंबई के सबसे अभिजात्य माने जानेवाले पाम बीच रोड पर पक्षियों को देखते हुए उनकी नजर झाड़ियों में पड़े एक शव पर गई, तो उन्होंने यह सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जतिन-ललित के अनुसार संध्या सिंह का शव पूरी तरह सड़ चुका था। उसकी पहचान सिर्फ संध्या सिंह के कपड़ों एवं दांतों के रिकॉर्ड से हो सकी है।

संध्या सिंह जतिन-ललित एवं बीते जमाने की अभिनेत्रियों सुलक्षणा पंडित एवं विजेयता पंडित की बहन थीं। 13 दिसंबर को वह एनआरआई कॉलोनी स्थित अपने घर से 26 लाख रुपए मूल्य के आभूषण लेकर बैंक के लॉकर में जमा कराने के लिए निकली थीं। बैंक जाने के लिए संध्या सिंह के एक परिचित ने उन्हें अपनी कार में लिफ्ट दी थी। लेकिन उसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानकर शव के टुकड़े फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं, ताकि हत्या के तरीके का सही पता लगाया जा सके।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.