Move to Jagran APP

नहीं थम रहे हैं दुष्कर्म के मामले, अब रायगढ़ में 6 साल की बच्ची हुई शिकार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। एक नाबिलग लड़के पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 11:35 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 11:53 AM (IST)
नहीं थम रहे हैं दुष्कर्म के मामले, अब रायगढ़ में 6 साल की बच्ची हुई शिकार

रायपुर, एएनआइ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। एक नाबिलग लड़के पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसियों ने जिले के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  आरोपित की उम्र 15 साल बताई जा रही है। हैदराबाद दुष्कर्म मृतका के साथ साथ हुए दुष्कर्म के  बाद से देशभर में महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म के खिलाफ गुस्सा और आक्रोश है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हैदराबाद में चार आरोपितों ने एक महिला डाक्टर के साथ हैदराबाद में दुष्कर्म कर जिंदा जला दिया था। 

loksabha election banner

इसके बाद चारों आरोपितों को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सड़कों पर लगातार आरोपितों को फांसी देने की मांग तेज हो गई थी। इस बीच हैदराबाद पुलिस ने इस केस की जांच करने के लिए सीन रिक्रिएट करने करने की मंशा सेन आरोपियों को उसी स्थान पर लेकर गई। बताया जा रहा है कि इस बीच आरोपितों ने पुलिस से बंदुक छीन ली थी। इस दौरान पुलिस ने चारों आरोपितों का एनकाउंटर कर दिया। इस एनकाउंटर के बाद से पूरे देश में हैदराबाद पुलिस  जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। यही नहीं राज्य में महिलाओं ने पुलिस पर पुष्प वर्षा भी की गई और उन्हें मिठाई खिलाई। आरोपितों के एनकाउंटर के बाद राज्य में जश्न का मौहाल रहा।

वहीं इस बीच उन्नाव पीड़िता का केस भी उठा। आरोपियों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया। इसके बाद इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। इन दोनों घटना के बाद से पूरे देश में लोगों के बीच गुस्सा है। कई लोगों की मांग की है कि उन्नाव पीड़िता के आरोपितों को भी वही सजा मिलनी चाहिए जो हैदराबाद दुष्कर्म के आरोपितों को मिली। ऐसी घटनाओं के बाद भी पूरे देश से महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.