मध्य प्रदेश : अशोकनगर-मुंगौली मार्ग पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, छह की मौत
मध्य प्रदेश के अशोकनगर-मुंगौली मार्ग पर सोमवार को एक डंपर ने कार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
By TaniskEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 11:23 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 11:23 AM (IST)
अशोकनगर, एएनआइ। मध्य प्रदेश के अशोकनगर-मुंगौली मार्ग पर सोमवार को एक डंपर ने कार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि ये सभी पहाड़ा गांव सेजी के हैं और एक शादी समारोह में करीला माता मंदिर गए थे। वहीं से लौटते समय यह हादसा हो गया। यह भी बताया जा रहा है कि घटना के बाद बहुत देर तक सभी सड़क पर पड़े रहे, कुछ देर बाद जब वहां से कुछ लोग गुजरे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें