Move to Jagran APP

राजनाथ ने दिए संकेत, अगले हफ्ते नियुक्त होंगे छह नए राज्यपाल

नई दिल्ली। अगले हफ्ते लगभग छह नए राज्यपालों की नियुक्ति हो सकती है। इस बारे में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात को खारिज नहीं किया है कि सात जुलाई को संसद सत्र की शुरुआत से पहले राज्यपालों की नियुक्ति नहीं हो सकती है। इसी बीच बुधवार को नगालैंड के राज्यपाल अश्रि्वनी कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By Edited By: Published: Wed, 25 Jun 2014 09:06 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2014 06:18 PM (IST)
राजनाथ ने दिए संकेत, अगले हफ्ते नियुक्त होंगे छह नए राज्यपाल

नई दिल्ली। अगले हफ्ते लगभग छह नए राज्यपालों की नियुक्ति हो सकती है। इस बारे में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात को खारिज नहीं किया है कि सात जुलाई को संसद सत्र की शुरुआत से पहले राज्यपालों की नियुक्ति नहीं हो सकती है। इसी बीच बुधवार को नगालैंड के राज्यपाल अश्रि्वनी कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

loksabha election banner

वैसे तो सत्ता परिवर्तन के बाद लगभग डेढ़ दर्जन नए रज्यपाल नियुक्त किए जाने की तैयारी है। संसद के बजट सत्र से पूर्व पहले आधा दर्जन रच्यपाल नियुक्त करने का फैसला हो गया है। अड़चन सिर्फ कांग्रेस नेता रहे रच्यपालों की ओर से था। लेकिन, धीरे-धीरे वह भी खत्म होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के रच्यपाल बीएल जोशी के बाद छत्तीसगढ़ के शेखर दत्त ने भी इस्तीफा दे दिया है। लिहाजा ये दोनों रच्च्य खाली हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन और नगालैंड के अश्रि्वनी कुमार ने भी कुछ दिनों में त्यागपत्र सौंपने का संकेत दे दिया है। इस बीच गोवा के राज्यपाल बीवी वांचू ने मंगलवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। समझा जाता है कि उन्होंने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

वीवीआइपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले में सीबीआइ द्वारा गवाह बनाए जाने और पूछताछ करने के मद्देनजर गोवा भाजपा ने वांचू को हटाने की मांग की है। राजनाथ सिंह मिलने वालों में हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया भी शामिल थे। इनका कार्यकाल अगले महीने की 27 तारीख को खत्म हो रहा है। कर्नाटक के हंसराज भारद्वाज का कार्यकाल भी 29 जून को खत्म हो रहा है। जबकि, अक्टूबर-नवंबर में गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल, आंध्र प्रदेश के इएसएल नरसिम्हन, असम के जेबी पटनायक का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे शिवराज पाटिल, शीला दीक्षित, मार्ग्ेट अल्वा जैसे राज्यपालों ने इस्तीफा न भी दिया तो लगभग आधा दर्जन नई नियुक्ति का रास्ता साफ है।

उधर, राजनाथ सिंह ने इराक में फंसे भारतीयों के मामले में कहा कि हम उन्हें बचाकर सुरक्षित भारत लाने के तमाम विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। उम्मीद है इसमें हमें सफलता मिलेगी।

पढ़ें: संसद के बजट सत्र से पूर्व नए राज्यपालों की नियुक्ति संभव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.