दिल्ली समेत तीन राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, कब आएगी अंतिम मतदाता सूची?
चुनाव आयोग ने दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण की तारीखें बढ़ा दी हैं। ...और पढ़ें

एसआईआर (File Photo)
HighLights
चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की तारीखें बढ़ाईं।
दिल्ली में अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को आएगी।
हरियाणा, आंध्र प्रदेश में अंतिम सूची 3 अक्टूबर को।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में चल रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने 14 जुलाई को आयोग से थोड़ा और समय मांगा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। ऐसे में तारीखों में बदलाव होने से अब लोगों को अपने वोटर कार्ड में सुधार करवाने और नाम जुड़वाने के लिए ज्यादा समय मिल गया है।
दिल्ली में अब क्या है नया शेड्यूल?
बता दें कि राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में पूरे कार्यक्रम को 12 दिन आगे बढ़ाया गया है। बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा घर-घर जाकर की जाने वाली जांच अब 29 जुलाई की जगह 8 अगस्त तक चलेगी। शुरुआती ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जो पहले 5 अगस्त को आने वाली थी, जो अब 17 अगस्त को जारी होगी।
अगर लिस्ट में कोई गड़बड़ी है, तो लोग 17 अगस्त से 16 सितंबर तक अपनी शिकायत या दावा पेश कर सकते हैं। इसके बाद दिल्ली की अंतिम वोटर लिस्ट अब 7 अक्टूबर की जगह 19 अक्टूबर को आएगी।
हरियाणा और आंध्र प्रदेश में भी बदली तारीखें
चुनाव आयोग ने हरियाणा और आंध्र प्रदेश में भी इस काम को 10 दिन आगे बढ़ा दिया है। इन दोनों राज्यों में अब अधिकारी 14 जुलाई की जगह 24 जुलाई तक घर-घर जाकर जांच करेंगे। यहां ड्राफ्ट लिस्ट 21 जुलाई की जगह 31 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद लोग 31 जुलाई से 30 अगस्त तक सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे और इन दोनों राज्यों में अंतिम वोटर लिस्ट 3 अक्टूबर को जारी होगी।
पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में कब होगी?
पंजाब में भी घर-घर सत्यापन अभियान की अवधि बढ़ाई गई है। यहां बीएलओ अब तीन अगस्त तक यह प्रक्रिया जारी रखेंगे। राज्य में प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई के बजाय 13 अगस्त को जारी होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 10 अक्टूबर की जगह 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
तेलंगाना में प्रारूप मतदाता सूची 10 अगस्त और अंतिम सूची 12 अक्टूबर को जारी की जाएगी। कर्नाटक में बीएलओ का घर-घर दौरा 29 जुलाई के बजाय आठ अगस्त तक चलेगा। वहां प्रारूप सूची पांच अगस्त की जगह 17 अगस्त को और अंतिम सूची सात अक्टूबर की जगह 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
क्यों बदला गया शेड्यूल?
गौरतलब है कि यह पूरा अभियान देश में वोटर लिस्ट को एकदम सही और अपडेटेड बनाने के लिए चलाया जा रहा है। दिल्ली, हरियाणा और आंध्र प्रदेश इस अभियान के तीसरे चरण का हिस्सा हैं। अधिकारियों और संसाधनों के तालमेलकारणों की वजह से हाल के हफ्तों में कई बार तारीखों में बदलाव करना पड़ा है। जैसे ही यह तीसरा चरण पूरा होगा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में वोटर लिस्ट सुधार का यह बड़ा अभियान पूरा हो जाएगा।
