विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं ये मशहूर सिंगर, सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखी ये बात

Published: Thu, 22 Feb 2024 01:45 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2024 01:52 PM (IST)

Rahul Gandhi News कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय को लेकर एक टिप्पणी की। वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय ...और पढ़ें

सोना महापात्रा ने राहुल गांधी की आलोचना की है (फाइल तस्वीर)
सोना महापात्रा ने राहुल गांधी की आलोचना की है (फाइल तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में आ गए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी वाराणसी में थे। इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या पर ऐसा कुछ बोल दिया, जिस पर अब विवाद हो रहा है। राहुल गांधी के बयान की कई नेताओं और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने निंदा की है। वहीं, अब सिंगर सोना महापात्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सिंगर ने लिया ऐश्वर्या राय का पक्ष

सोना महापात्रा ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने राहुल के बयान को अपमानजनक बताते हुए ऐश्वर्या राय का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए नेताओं को महिलाओं को अपमानित करना छोड़ना होगा।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कुछ नेता अपने फायदे के लिए भाषण के दौरान महिलाओं को अपमानित करते हैं? प्रिय राहुल गांधी, जरूर किसी ने आपकी मां, बहन को अपमानित किया होगा। ऐश्वर्या राय बहुत अच्छा नाचती हैं।'

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कई मीडिया हाउस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि ये सब मीडिया हाउस किसके हैं? मीडिया हिंदुस्तान के गरीबों के बारे में नहीं दिखाता। मीडिया को ऐश्वर्या राय को नाचते हुए दिखाना है। पीएम मोदी को पूरे दिन दिखाना है।

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल! कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?