आजादी की मांग करने वाले बलूचियों को कुछ यूं कुचलता है पाक
बलूच एक्टिविस्ट नूरदिन मंगल ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान हजारों बलूचियों को अगवा कर उन्हें मौत के घाट उतार चुका है। वहीं हजारों अगवा बलूचियां का अब तक कुछ पता नहीं है।
नई दिल्ली। बलूचिस्तान की आजादी और बलूच लोगों के अधिकारों को लेकर लगातार वहां के एक्टिविस्ट अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठाते रहे हैं। बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सरकार और सेना द्वारा चलाए जा रहे दमनचक्र में अब तक हजारों लोगों की हत्या की जा चुकी है1 इसको लेकर पहले भी बलूच एक्टिविस्ट अपनी आवाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठते रहे हैं। अब एक बार फिर से बलूच एक्टिविस्ट नूरदिन मंगल ने इन्हें फिर दोहराते हुए पाकिस्तान की कारगुजारियों का कच्चा-चिट्ठा दुनिया के सामने पेश किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान सेना और सरकार द्वारा चलाए जा रहे दममचक्र में वर्ष 2005 से लेकर अब तक हजारों लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। इन लोगों की हत्या कर इनके शवों को गुपचुप तरीके से दफनाया जाता रहा है।
मंगल ने पाकिस्तान सरकार और सेना पर आरोप लगाया है कि वर्ष 2005 से लेकर अब तक हजारों बलूचियों को अगवा किया जा चुका है जिनका अभी तक कुछ पता नहीं हैं। ऐसा माना जाता है कि इनमें से कई की हत्या की जा चुकी है। उनका कहना है कि पाकिस्तान बलूचियों के साथ बेहद गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करता आया है। उसकी कोशिश बलूचियों को उनकी ही जमीन पर अल्पसंख्यक बनाने की है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी बलूच एक्टिविस्ट या नेता ने पाकिस्तान सरकार पर इस तरह के संगीन आरोप लगाए हों।
गौरतलब है कि सोमवार को भी जिनेवा में यूनाइटेड कश्मीर प्यूपिल नेशनल पार्टी के नेता शौकत अली कश्मीरी ने इसी तरह की बातें कही थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान की सरकार और सेना बलूच महिलाओं के ऊपर अत्याचार कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि बलूचियों को मौत के घाट उतारकर उनके शवों को हेलीकॉप्टर से गहरी खाई में फेंक दिया जाता है। इसके अलावा कश्मीरी ने पाकिस्तान और चीन के सहयोग से बन रहे आर्थिक कॉरिडोर पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि इसके जरिए पाकिस्तान बलूचिस्तान के संसाधनों का इस्तेमाल अपने हित के लिए करना चाहता है, लेकिन इसका कोई फायदा बलूचिस्तान के लोगों को नहीं मिलेगा।
शिवसेना ने किया गायिका नाहिद अफरीन का समर्थन, बॉलीवुड काे लिया आड़े हाथों
'CPEC के नाम पर बलूचिस्तान के लोगों का शोषण कर रहा पाकिस्तान'
एन कादरी ने फिर मांगा बलूचिस्तान की आजादी के लिए भारत का समर्थन
POK में लोगों को नहीं है बोलने तक की आजादी, हो रहा शोषण: शौकत अली कश्मीरी