Move to Jagran APP

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के जितने ही 'भक्त' हैं, उतने ही विरोधी भी

भारत के लिए मोदी जितने अहम हैं, रूस के लिए पुतिन का भी उतना ही महत्व है। एक नजर दोनों शख्सियतों से जुड़ी अहम बातों पर-

By Manoj YadavEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2015 10:54 AM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2015 11:19 AM (IST)
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के जितने ही 'भक्त' हैं, उतने ही विरोधी भी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर जा रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी। मोदी और पुतिन में कई समानताएं हैं। भारत के लिए मोदी जितने अहम हैं, रूस के लिए पुतिन का भी उतना ही महत्व है। एक नजर दोनों शख्सियतों से जुड़ी अहम बातों पर -

loksabha election banner

1. प्यार भी विरोध भी : मोदी और पुतिन दोनों को समान रूप से प्यार तथा विरोध मिला है। प्रशंसक राष्ट्रभक्ति के लिए दोनों की पूजा करते हैं, वहीं विरोधी आलोचना का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। विरोधियों की नजर में दोनों की छवि तानाशाही रुख वाले नेता की है।

2. मोदी ब्रांड, पुतिन ब्रांड : दोनों नेता अपने देश में किसी ब्रांड से कम नहीं हैं। रूस में पुतिन को एक हीरो के रूप में पेश किया जाता है। बच्चों के लिए पुतिन के गुड्डे बनाए जाते हैं, टी-शर्ट पर उनकी तस्वीरें छापी जाती हैं। चाबियों के छल्लों में पुतिन नजर आते हैं। यही हाल मोदी का है। मोदी के नाम की पतंगें, राखियों खूब बिकीं। मोदी जैकेट खासा लोकप्रिय है।

पढ़ेंः आज मास्को रवाना होंगे पीएम मोदी, निवेश कर करार संभव

3. देश की छवि बदलने वाले मसीहा : पुतिन ने सत्ता संभालने के बाद रूस की आर्थित स्थिति बदल दी। सोवियत यूनियन के बाद बनी 'गरीब रूस' की छवि को मिटा दिया। मोदी के आने के बाद दुनिया में भारत की छवि सुधरी है। सामूहिक विकास मोदी का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

4. दुनियाभर में दिखाया दमखम : मोदी और पुतिन, दोनों ने महाशक्तियों के बीच अपना दमखम साबित किया है। पुतिन ने एक दशक में पहली बार संयुक्त राष्ट्र सहासभा को संबोधित किया। सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हमले को लेकर रूस ने अमेरिका से पूछे बगैर फैसला लिया। इसी तरह, मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रमुखता से अपनी बातें रखीं और पूरी दुनिया ने उन्हें स्वीकार किया। मोदी की विदेश नीति आज उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

5. माचोमैन इमेज : मोदी-पुतिन दोनों की माचोमैन इमेज है। बिना शर्ट घुड़सवारी करते पुतिन की तस्वीरें काफी लोकप्रिय हुई हैं। इसी तरह मोदी योग करते हैं। दोनों की अपनी स्टाइल है, जिसे दुनिया मानती है। पुतिन को खेलों से बहुत लगाव है।

पढ़ेंः आज रूस रवाना होंगे पीएम मोदी, पढ़ें क्यों खास है यह यात्रा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.