विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिक्किम टनल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सभी शव बाहर निकाले गए

Published: Thu, 23 Jul 2026 07:49 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2026 04:02 PM (IST)

सिक्किम में एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 परियोजना की सुरंग में मीथेन गैस रिसाव के कारण हुए हादसे में अब तक 25 शव बरामद किए गए हैं।

सिक्किम सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या 25 हुई (फोटो- ANI)

सिक्किम सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या 25 हुई (फोटो- ANI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, गंगटोक। एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान गुरुवार देर रात तक लगातार जारी रहा। बचाव दलों ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अभियान को जारी रखा।

sikkim

रात लगभग 10 बजे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की दूसरी विशेष बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत अभियान में शामिल हुई। विभिन्न एजेंसियों की टीम समन्वय के साथ मध्यरात्रि तक लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।

अब तक 25 के शव बरामद

ताजा जानकारी के अनुसार, सुरंग से अब तक 25 मृतकों के शव बरामद किए जा चुके हैं और सुरंग से सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है।

नामची जिला प्रशासन तथा संबंधित सभी एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही, बचाव कार्य में जुटी टीमों और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

बता दें कि हादसा सोमवार दोपहर को टनल के अंदरमिथेन गैस रिसाव होने के कारण हुई थी। सोमवार से बचाव और आउद्धार कार्य लगातार चल रही है। एनएनपीसी केआधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार टनल के अंदर 25 लोग फंसे हुए थे।

यह भी पढ़ें- सिक्किम टनल हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; पीएम मोदी बोले- हर संभव मदद करेंगे