विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर आतिशबाजी से सिक्किम में आगजनी की घटनाएं, 13 हिरासत में

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:17 PM (IST)

सिक्किम में दीपावली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद आगजनी की कई घटनाएं हुईं, जिसमें गंगटोक और नामची में आग लगने की खबरें हैं।

दीपावली पर पटाखों से सिक्किम में कई आगजनी की घटनाएं

दीपावली पर पटाखों से सिक्किम में कई आगजनी की घटनाएं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, गंगटोक। सिक्किम में दीपावली के दौरान प्रतिबंध के बावजूद पटाखे फोड़ने से आगजनी की कई घटनाएं सामने आई हैं। राजधानी गंगटोक के एमजी मार्ग पर पटाखे फोड़ने के दौरान दो पेड़ों में आग लग गई, जबकि फारेस्ट कालोनी में एक सरकारी क्वार्टर आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

वहीं नामची स्थित पुराने अस्पताल परिसर में भी आग लगने की घटना सामने आई है। इन घटनाओं के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

दीपावली पर पटाखों से सिक्किम में कई आगजनी की घटनाएं

रविवार रात दीपावली उत्सव के दौरान एमजी मार्ग पर पटाखे फोड़ने से दो पेड़ों में आग लग गई। घटना के बाद गंगटोक सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आगजनी की घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ ही मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इसी रात राजधानी के फारेस्ट कालोनी स्थित आवासीय क्षेत्र में भी भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक सरकारी क्वार्टर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

आगजनी के आरोप में अब तक 13 लोग हिरासत में लिए गए

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि पटाखे फोड़ने के कारण आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

उधर नाम्ची स्थित पुराने अस्पताल परिसर में भी आग लगने की घटना सामने आई। प्रशासन और दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सिक्किम में पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने की घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की है।

अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने और ऐसे कार्यों से बचने का आग्रह किया है, जिनसे जान-माल को नुकसान पहुंचने की आशंका हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।