विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिक्किम में कड़ाके की ठंड: छांगू में माइनस दो तो नाथुला में माइनस पांच डिग्री तक पहुंचा पारा

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:59 PM (IST)

सिक्किम में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है, जहां छांगू झील और नाथुला में तापमान तेजी से गिर रहा है।

सिक्किम में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। (फाइल फोटो)

सिक्किम में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सिक्किम में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है।

  2. छांगू झील में न्यूनतम तापमान -2°C तक गिरेगा।

  3. नाथुला में पारा -5°C तक पहुंचने की संभावना।

जागरण संवाददाता, गंगटोक। सिक्किम में सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 10 नवंबर तक छांगू झील और नाथुला में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

छांगू झील परिसर में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि नाथुला में पारा शून्य से पांच डिग्री नीचे तक पहुंच सकता है। इसके कारण सुबह और रात के समय सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ाएगी।

वर्तमान में छांगू झील में अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं, नाथुला में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश या हिमपात को लेकर कोई अग्रिम चेतावनी जारी नहीं की गई है। भारत-तिब्बत सीमा से सटे इलाकों में भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।