विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की मां का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:47 PM (IST)

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की माता धनमाया तामांग का 87 वर्ष की आयु में सिलीगुड़ी में निधन हो गया। उनके निधन पर राज्यपाल दुष्यन्त गौतम सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की माता धनमाया तामांग का निधन, फोटोः धनमाया तामांग (फाइल)

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की माता धनमाया तामांग का निधन, फोटोः धनमाया तामांग (फाइल)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की माता धनमाया तामांग का निधन

  2. 87 वर्ष की आयु में सिलीगुड़ी में ली अंतिम सांस

  3. राज्यपाल सहित कई नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदना

डिजिटल डेस्क, गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की माता धनमाया तामांग का बुधवार शाम 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सिलीगुड़ी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और सिलीगुड़ी में ही उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से मुख्यमंत्री के परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री की माता के निधन पर सिक्किम के राज्यपाल दुष्यन्त गौतम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री की पूजनीय माता श्रीमती धनमाया तामांग के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

माता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका बिछुड़ना किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग और उनके समस्त शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राज्यपाल के अलावा कैबिनेट मंत्री, विधायक, राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।