विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'थोड़ा सम्मान दिखाइए', 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को शिफ्ट करने पर SC की केंद्र को फटकार

Published: Mon, 16 Nov 2026 01:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2026 01:46 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी को सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत शिफ्ट करने के लिए उचित व्यवस्था न करने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई।

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी शिफ्टिंग पर केंद्र को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी शिफ्टिंग पर केंद्र को फटकारा

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लाइब्रेरी शिफ्टिंग पर फटकारा।

  2. 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी के इंतजाम पर नाराजगी।

  3. 8.5 लाख किताबों को अगली सुनवाई तक न शिफ्ट करने का आदेश।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। दिल्ली की 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी (CSL) के लिए उचित इंतजाम न कर पाने पर शीर्ष अदालत ने नाराजगी जताई।

इस ऐतिहासिक लाइब्रेरी में 8.5 लाख से अधिक किताबें हैं, जिन्हें नई सेंट्रल विस्टा योजना के तहत कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है। लाइब्रेरी के साथ हो रहे इस बर्ताव पर नाराजगी जताते हुए, कोर्ट ने सरकार से कहा कि वह किताबों का सम्मान करे।

8.5 लाख किताबों के भविष्य पर SC की चिंता

कोर्ट ने साफ कहा, 'अगर आपको इन किताबों की जरूरत नहीं है, तो इन्हें किसी दूसरे देश को दे दीजिए, जो इनका ख्याल रख सके।' साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक इन किताबों को कहीं और न शिफ्ट किया जाए।

दिल्ली की 135 साल पुरानी 'सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी' को दूसरी जगह शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर, सुप्रीम कोर्ट ने 4 अक्टूबर को स्वतः संज्ञान लिया था। यह कदम लाइब्रेरी में मौजूद 8.5 लाख से अधिक किताबों के भविष्य को लेकर जताई गई चिंताओं के बीच उठाया गया है।

अभी शास्त्री भवन में स्थित है लाइब्रेरी 

यह लाइब्रेरी अभी शास्त्री भवन में स्थित है, लेकिन 'सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना' के तहत इस बिल्डिंग को गिराया जाना है, इसलिए लाइब्रेरी को दूसरी जगह ले जाना होगा। कोर्ट ने यह दखल तब दिया, जब ऐसी खबरें आईं कि नई योजना में लाइब्रेरी के लिए कोई उपयुक्त जगह नहीं दी गई है।

इस मामले में 3 अक्टूबर को स्वतः संज्ञान लेते हुए एक केस दर्ज किया गया, जिसका शीर्षक है, 'इन री: 135 साल पुरानी लाइब्रेरी, 8.5 लाख किताबें और नई सेंट्रल विस्टा योजना में कोई जगह नहीं।' जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच को 5 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई करनी थी।

यह भी पढ़ें- व्हिसलब्लोअर संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजीव चतुर्वेदी, रिट याचिका को संवैधानिक महत्व का मुद्दा बनाने की मांग

यह भी पढ़ें- 135 वर्ष पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा लेआउट प्लान, पूछा- कितनी जगह दे रहे हो?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।