विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का किसान आत्महत्याओं पर दिया विवादित बयान, पार्टी में नाराजगी; निलंबन पर विचार

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:57 PM (IST)

बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जो किसान आत्महत्या करते हैं, उनकी अंत्येष्टि ...और पढ़ें

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का किसान आत्महत्याओं पर दिया विवादित बयान

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का किसान आत्महत्याओं पर दिया विवादित बयान

HighLights

  1. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विधायक के बयान से बेहद नाराज हैं

  2. विवाद बढ़ने के बाद शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने खेद जताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ एक बार फिर विवादित बयान दिया है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ के किसान आत्महत्याओं पर दिए गए विवादित बयान से पूरे महाराष्ट्र में भारी आक्रोश फैल गया है। पार्टी नेतृत्व नाराज है और उनके निलंबन पर विचार कर रहा है।

बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जो किसान आत्महत्या करते हैं, उनकी अंत्येष्टि में किसी को नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब लोगों को पता चलेगा कि उनका शरीर जानवर खा सकते हैं और उनके अवशेषों का क्या होता है, तभी वे आत्महत्या करना बंद करेंगे।”

उन्होंने किसानों से अपील की कि समस्या होने पर सरकार, विधायक या सांसद से मदद मांगें। उन्होंने कहा कि आत्महत्या कर बच्चों को असहाय छोड़ना उनके साथ अन्याय है।

पार्टी की नाराजगी

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस बयान से बेहद नाराज हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि किसानों के हित में काम कर रही शिवसेना की छवि को ऐसे बयान से नुकसान पहुंच रहा है। निलंबन की संभावना तलाशी जा रही है।

गायकवाड़ का स्पष्टीकरण

विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को गायकवाड़ ने खेद जताया। उन्होंने कहा कि उनका बयान किसानों के बारे में नहीं, बल्कि नशे के आदी युवाओं और परिवार बर्बाद करने वालों के बारे में था। मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया। फिर भी अगर महाराष्ट्र के किसानों और मेरे वरिष्ठ नेताओं को ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा मांगता हूं। मैं खुद किसान परिवार से हूं और किसानों के हित में काम करता रहा हूं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।