Move to Jagran APP

श्रीलंका में अशोक वाटिका देख श्रीराम से जुड़ीं शिरीन, संकलित किए रामायण से जुड़े 200 लोकगीत

शिरीन ने श्रीराम और रामायण पर आधारित 200 से अधिक लोकगीत व स्वरचित गीतों का संग्रह किया है। सरकारी स्कूल में शिक्षिका शिरीन कुरैशी नौकरी के बाद नियमित रूप से चार से पांच घंटे इसी काम को देती हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 12:41 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 12:41 PM (IST)
शिरीन कुरैशी एक मुस्लिम मतावलंबी हैं। (फोटो: दैनिक जागरण)

इंदौर, प्रेमविजय पाटिल। मध्य प्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे सरदारपुर की शिक्षिका शिरीन कुरैशी भगवान श्रीराम और रामायण को लेकर अनूठा काम कर रही हैं। शिरीन मुस्लिम मतावलंबी हैं, किंतु श्रीराम और रामायण के लिए उनके मन में अगाध श्रद्घा है। शिरीन ने श्रीलंका में करीब चार वर्ष तक प्रतिनियुक्ति पर बतौर हिंदी शिक्षक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान वहां सीताजी के मंदिर से लेकर अन्य कई संबंधित स्थानों को देखा। इससे श्रीराम, सीता और रामायण के बारे में उनकी रुचि जागी।

loksabha election banner

श्रीराम-सीता पर अध्ययन से यह भाव जागा कि सीता विरह पर पुस्तक लिखना चाहिए। बस वहीं से वे भगवान श्रीराम और सीताजी से जुड़ गईं। शिरीन अब तक श्रीराम और रामायण पर आधारित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचलित 200 से अधिक लोकगीत व स्वरचित गीतों का संग्रह कर चुकी हैं। सरकारी स्कूल में शिक्षिका शिरीन कुरैशी नौकरी के बाद नियमित चार से पांच घंटे इसी काम को देती हैं।

शिरीन कुरैशी के इस अनूठे कार्य को देखते हुए मुंबई की साहित्यिक-सांस्कृतिक शोध संस्था ने उनसे संपर्क किया और उन्हें संस्था का मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का उपनिदेशक बनाकर एक विशेष अभियान से जोड़ा। संस्था भगवान श्रीराम पर आधारित अलग-अलग प्रसंगों के 26 खंड तैयार कर रही है। श्रीराम से जुड़े लोकगीतों पर आधारित पहला खंड ‘लोकगीतों में राम’ तैयार होकर प्रकाशन के लिए जा चुका है, जबकि दूसरे खंड ‘भजन कीर्तन में राम’ का कार्य अंतिम चरण में है। फरवरी में इसके तीसरे खंड ‘सिनेमा में राम’ का कार्य शुरू होगा।

सीता विरह प्रसंग ने खींचा ध्यान: शिरीन बताती हैं कि रामायण के अध्ययन के दौरान उन्हें सीता विरह का प्रसंग सबसे महत्वपूर्ण लगा। सीता शक्ति-स्वरूपा हैं, फिर भी एक देवी ने किस तरह एक सामान्य महिला बनकर कठिनाई में अपनी रक्षा की और एक महिला के सम्मान को ऊंचाई प्रदान की, यह उनके व्यक्तित्व से सीखा जा सकता है। शिरीन कहती हैं कि मैं छह साल से राम व रामायण प्रसंग के लिए कार्य कर रही हूं और मुङो इसमें काफी आनंद व शांति के साथ-साथ नएपन की अनुभूति होती है। इसीलिए मैं नियमित इस पर कार्य कर रही हूं।

श्रीलंका में अशोक वाटिका है। उसे देखकर कल्पना की जा सकती है कि सीता माता ने कैसी कठिन तपस्या की होगी। उनका अब लक्ष्य है कि सीता विरह पर किताब लिखें। गौरतलब है कि श्रीलंका जाने के लिए शिरीन का चयन भारतीय दूतावास के माध्यम से हुआ था। वह 2014 से 2018 के बीच वहां रहीं।

शिरीन कुरैशी नियमित पांच घंटे देती हैं इसी काम को, पहला खंड प्रकाशन के लिए जा चुका, दूसरा लगभग पूरा, फरवरी से तीसरे पर करेंगी काम। शिरीन बहुत अद्भुत कार्य कर रही हैं। वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों से ऐसे गीत संकलित कर चुकी हैं, जो बहुत ही विशेष हैं। राम की सेवा में काम का ऐसा उत्साह प्रशंसनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.