शिंदे बने लोकसभा में सदन के नेता
आखिरकार लोकसभा में प्रणब मुखर्जी की जगह कांग्रेस नेतृत्व ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर भरोसा जताया। संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शिदे को इस पद के लिए नामित कर दिया है।
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। आखिरकार लोकसभा में प्रणब मुखर्जी की जगह कांग्रेस नेतृत्व ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर भरोसा जताया। संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शिदे को इस पद के लिए नामित कर दिया है।
इसके साथ ही लोकसभा में नेता सदन के नाम पर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। दरअसल, शिंदे के नाम पर राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की आपत्तियों की चर्चा थी। कहा जा रहा था कि चूंकि शिंदे को राजनीति में पवार लाए थे और वह वरिष्ठ भी हैं। ऐसे में पवार को महाराष्ट्र में ही अपने से कनिष्ठ नेता को लोकसभा में सदन का नेता बनाया जाना गवारा नहीं होगा। कैबिनेट में नंबर-दो की लड़ाई विवाद के दौरान यह मामला भी उठ रहा था।
महाराष्ट्र के मुद्दों पर कांग्रेस से सहमति बनने के बाद राकांपा ने नंबर-दो या फिर नेता सदन पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। राकांपा ने कांग्रेस नेतृत्व को साफ कर दिया था कि शिंदे को लोकसभा में सदन का नेता बनाए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। दरअसल, कांग्रेस में पवार की नाराजगी को मुद्दा बनाते हुए पी. चिदंबरम और जयपाल रेड्डी जैसे नामों की भी चर्चा हो रही थी। पवार के ग्रीन सिग्नल के बाद शिंदे के नाम पर कोई रोड़ा नहीं बचा था। 71 वर्षीय शिदे महाराष्ट्र से काग्रेस का दलित चेहरा हैं। वह राज्य के शोलापुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे हैं और सात बार राज्य विधानसभा के सदस्य रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर