विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश लौटने के संकल्प पर अडिग शेख हसीना, कहा-मातृभूमि में मरना पसंद करूंगी

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:58 PM (IST)

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गिरफ्तारी या मौत के खतरे के बावजूद अपनी मातृभूमि लौटने का संकल्प लिया ...और पढ़ें

शेख हसीना का बांग्लादेश लौटने का संकल्प

शेख हसीना का बांग्लादेश लौटने का संकल्प

HighLights

  1. गिरफ्तारी या मौत के खतरे के बावजूद बांग्लादेश लौटने का संकल्प।

  2. अपनी मातृभूमि में मरना पसंद, देश से दूर नहीं रहेंगी।

  3. भारत-बांग्लादेश संबंधों पर निजी स्थिति का असर नहीं चाहतीं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि गिरफ्तार होने, जेल में डाले जाने या मारे जाने का खतरा उन्हें ढाका लौटने से नहीं रोक पाएगा। अपने लोगों से दूर रहने के बजाय वह अपनी मातृभूमि में मरना पसंद करेंगी।

हसीना ने कहा कि पूर्व मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार और मौजूदा बीएनपी सरकार, दोनों ने बार-बार उनसे बांग्लादेश लौटने की मांग की है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अब स्वेच्छा से लौटने के उनके फैसले पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए।

शेख हसीना ने शुक्रवार को एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि जिस काम को वह सही मानती हैं, उसे करने से डर ने उन्हें कभी नहीं रोका। उन्होंने राजनीतिक अनिश्चितता और अपनी सुरक्षा को लेकर खतरों के बावजूद बांग्लादेश लौटने के अपने पिछले फैसलों को याद किया।

उन्होंने कहा, 'देखिए, मैं खतरों को अच्छी तरह समझती हूं। वहां पहुंचते ही मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है। वे मुझे जेल भेज सकते हैं। वे मुझे मारने की कोशिश भी कर सकते हैं। मैंने इन सभी संभावनाओं पर विचार किया है। लेकिन, मैं जिस काम को मैं सही मानती हूं, उसे करने से डर ने मुझे कभी नहीं रोका।'

हसीना ने कहा कि बांग्लादेश बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। उनकी पार्टी अवामी लीग के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, आम लोग परेशान हैं और परिवार अपने घर व आजीविका खो रहे हैं।

बंधक नहीं बननी चाहिए

भारत-बांग्लादेश की दोस्ती हसीना ने उम्मीद जताई कि उनकी निजी परिस्थितियां भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों के आड़े नहीं आएंगी। उन्हें निश्चित रूप से उम्मीद है कि उनकी निजी स्थिति भारत व बांग्लादेश के संबंधों में बाधा नहीं बनेगी। हसीना ने कहा कि शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और स्थिर बांग्लादेश भारत के हित में है, ठीक उसी तरह जैसे मित्रवत और सहयोगी भारत से बांग्लादेश को लाभ होता है।

पूछा-क्या आप ऐसा बांग्लादेश चाहते थे?

शेख हसीना ने बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा, आर्थिक कठिनाइयों और चरमपंथी समूहों के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता जताई। हसीना ने बांग्लादेश की युवा पीढ़ी से पूछा कि क्या आंदोलन से वे बदलाव आए जिनकी युवाओं ने मांग की थी, खासकर निजी सुरक्षा, रोजगार के अवसरों और सत्ता में बैठे लोगों से सवाल करने की आजादी के मामले में। क्या आपसे ऐसे बदलाव का वादा किया गया था?

सोर्स- न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।