विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला का नया चैप्टर, Rise and Fall सीजन-2 शो का बनेंगे हिस्सा

Published: Fri, 18 Sep 2026 10:33 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2026 10:38 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला अब प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का हिस्सा बनेंगे।

शहजाद पूनावाला प्राइम वीडियो के रियलिटी शो का बनेंगे हिस्सा (फाइल फोटो)

शहजाद पूनावाला प्राइम वीडियो के रियलिटी शो का बनेंगे हिस्सा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शहजाद पूनावाला 'राइज एंड फॉल' रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे।

  2. भाई तहसीन पूनावाला ने नए सफर के लिए दी शुभकामनाएं।

  3. स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल भी शो में शामिल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला फिर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। पूनावाला ने इसी साल में अगस्त में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब वे एक नए शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

शहजाद पूनावाला प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में शामिल का हिस्सा बनेंगे। शो के ट्रेलर के सामने आने के बाद शहजाद पूनावाला के इस शो का हिस्सा बनने की पुष्टि हो गई है।

BJP छोड़ने के बाद 'राइज एंड फॉल' में शामिल

शहजाद पूनावाला बीजेपी छोड़ने के बाद अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब वे एक ऐसे रियलटी शो का हिस्सा बनेंगे, जिससे देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोग होंगे।

शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने भाई को इस नए चैप्टर के लिए बधाई दी। तहसीन पूनावाला ने लिखा, 'प्यारे शहजाद, रियलिटी टेलीविजन एंटरटेनमेंट में अपनी नई यात्रा शुरू करने के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं!'

तहसीन पूनावाला ने आगे लिखा, 'आप हमेशा ऊपर उठें (Rise) और कभी नीचे न गिरें (Fall)! आप सच में सबसे अच्छे प्रवक्ता थे जिनसे मैं मिला हूं, मुझसे कहीं बेहतर और उम्मीद है कि आप रियलिटी टीवी पर मुझसे कहीं बेहतर करेंगे और आगे बढ़ेंगे, जो कि मुश्किल नहीं है।'

शहजाद पूनावाला ने क्यों छोड़ी BJP?

शहजाद पूनावाला ने बीजेपी छोड़ते समय पार्टी से इस्तीफा देने की वजह भी बताई थी। पूनावाला ने कहा था, 'आपातकालीन वित्तीय और व्यक्तिगत हालात की वजह से मैं प्राइवेट सेक्टर में जा रहा हूं।'

पूनावाला ने आगे कहा था, 'जहां भी और जिस भी तरह से मुमकिन होगा, मैं प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के विजन और काम का समर्थन करता रहूंगा। मैं सिर्फ व्यवस्था (संगठन) छोड़ रहा हूं, व्यक्ति या विचार नहीं।'

शहजाद पूनावाला के साथ शो में शामिल होंगे ये कंटेस्टेंट

प्राइम वीडियो के 'राइज एंड फॉल' का नया सीजन 26 सितंबर, 2026 से शुरू होने जा रहा है। पूनावाला के साथ-साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, रियलिटी टेलीविजन की जानी-मानी हस्ती प्रियंका चाहर चौधरी और टेलीविजन एक्टर करण पटेल भी शो में शामिल होंगे।

राइज एंड फॉल के पहले सीजन को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, वहीं अब इस शो को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें- रविशंकर प्रसाद का तेजस्वी और राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बाढ़ और UPI चार्जेस के आरोपों को किया खारिज