शीना बोरा हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया नौ महीने का विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड के ट्रायल को पूरा करने के लिए नौ महीने का अतिरिक्त समय दिया है। ...और पढ़ें

शीना बोरा हत्या मामले में ट्रायल का समय नौ महीने बढ़ा(फाइल फोटो)
HighLights
सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्या मामले में विस्तार दिया
ट्रायल पूरा करने के लिए नौ महीने का अतिरिक्त समय मिला
कोर्ट ने आगे कोई विस्तार न देने की बात स्पष्ट की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्या मामले में ट्रायल पूरा करने के लिए अतिरिक्त नौ महीने का विस्तार दिया है, जबकि यह स्पष्ट किया है कि आगे किसी भी विस्तार पर विचार नहीं किया जाएगा।
जस्टिस एमएम सुंदरेश और एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने ग्रेटर मुंबई के सिटी सिविल और सेशंस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश द्वारा ट्रायल समाप्त करने के लिए समय बढ़ाने के अनुरोध के बाद यह आदेश पारित किया।
ट्रायल का समय नौ महीने बढ़ाया
पीठ ने 16 मार्च के आदेश में कहा, ''ट्रायल समाप्त करने का समय नौ महीने बढ़ाया जाता है, जबकि यह स्पष्ट किया कि आगे समय बढ़ाने के लिए कोई प्रार्थना स्वीकार नहीं की जाएगी।''
सुप्रीम कोर्ट ने शीना की मां व मुख्य आरोपित इंद्राणी मुखर्जी को विदेश यात्रा की अनुमति मांगने के लिए एक नई याचिका दायर करने की छूट दी है।
क्या है मामला?
इंद्राणी के पूर्व पति और मीडिया मुगल पीटर मुखर्जी भी मामले में सह-आरोपित हैं। 24 वर्षीय शीना बोरा को अप्रैल, 2012 में इंद्राणी मुखर्जी, उनके ड्राइवर श्यामवर राय और खन्ना ने एक कार में गला घोंटकर मार दिया था।
यह हत्या 2015 में तब सामने आई जब राय ने एक अन्य मामले में गिरफ्तारी के बाद हत्या की जानकारी दी। फिलहाल सभी आरोपित जमानत पर हैं।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- यूपी में संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी मुफ्त रहने और खाने की सुविधा, सीएम योगी ने की घोषणा