विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजीव से सियासत से दूर रहने की लगाई थी गुहार, पर राहुल को नहीं रोका; सोनिया गांधी के इस फैसले के पीछे क्या थी वजह?

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:26 PM (IST)

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में खुलासा किया कि उन्होंने राजीव गांधी को राजनीति में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में एक बड़ा भावुक खुलासा किया है। सोनिया गांधी की यह आत्मकथा मंगलवार को दुनियाभर के बुकस्टोर्स में रिलीज हो गई।

उन्होंने लिखा कि चार दशक पहले उन्होंने अपने पति राजीव गांधी से राजनीति में न जाने की मिन्नतें की थीं, लेकिन जब बेटे राहुल गांधी के राजनीति में आने का समय आया, तो उन्होंने इसका कोई विरोध नहीं किया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, किताब में उन्होंने बताया कि राजनीति में राहुल गांधी की दिलचस्पी बहुत पहले से थी। राहुल और प्रियंका दोनों का ही अपने माता-पिता के संसदीय क्षेत्र अमेठी से गहरा और पुराना जुड़ाव रहा है।

बचपन से ही अमेठी से जुड़ाव

सोनिया गांधी लिखती हैं कि राजीव गांधी स्कूल के दिनों से ही राहुल को कई बार अपने साथ अमेठी ले जाया करते थे, ताकि वह ग्रामीण जीवन की जमीनी हकीकत और कठिनाइयों को समझ सकें।

वहीं, प्रियंका गांधी हर चुनाव के दौरान अमेठी में डटी रहती थीं और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना ली थी।

हालांकि, उस समय प्रियंका की पहली प्राथमिकता अपने छोटे बच्चों की परवरिश और बौद्ध अध्ययन में अपनी पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करना थी।

राहुल जब भी विदेश से भारत लौटते, तो वह सोनिया या प्रियंका के साथ अमेठी जाते थे। वहां की जनता के बीच दोनों जाने-पहचाने चेहरे बन चुके थे।

इन्हीं दौरों के दौरान राहुल का जुड़ाव वहां के लोगों से गहरा हुआ और उन्होंने जनता के प्रतिनिधि के रूप में काम करने की इच्छा जताई।

कैम्ब्रिज की पढ़ाई के बाद 2004 में राजनीति में कदम

सोनिया गांधी ने अपनी बूक में लिखती है कि कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के एम.फिल का विषय डेवलपमेंट स्टडीज था। विदेश में नौकरी करते हुए भी वे भारत के राजनीतिक घटनाक्रम पर लगातार नजर रखते थे।

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी पर सक्रिय राजनीति में आने का लगातार दबाव बना रही थी। इसका सीधा मतलब उनकी जिंदगी का पूरी तरह बदल जाना था, जहां हर कदम पर उन पर लोगों की नजर रहती और समीक्षा होती।

सोनिया लिखती हैं कि परिवार में काफी विचार-विमर्श और खुद राहुल के गहरे चिंतन के बाद यह फैसला लिया गया। मार्च 2004 में तय हुआ कि राहुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और सोनिया गांधी खुद पड़ोस की सीट रायबरेली चली जाएंगी।

राजीव के समय का डर, लेकिन राहुल के फैसले की सहमति

सोनिया गांधी ने अतीत और 2004 के उस दौर की तुलना करते हुए लिखा कि दो दशक पहले मैंने राजीव से राजनीति में न आने की गुहार लगाई थी। मैंने उनसे कहा था कि वे खुद को और हम सभी को उस खतरनाक दुनिया में न झोंकें। लेकिन जब मेरे बेटे की बारी आई, तो इस बार मैंने कोई विरोध नहीं किया।

उन्होंने आगे लिखा कि राहुल अपने पिता के साथ आने वाले खतरों को लेकर पहले भी बहस कर चुके थे, फिर भी उनके भीतर अपने पिता के मूल्यों और खतरों के बावजूद डटे रहने के साहस के प्रति गहरा सम्मान था।

अमेठी से राहुल गांधी के पहली चुनावी जीत

किताब में सोनिया गांधी लिखती हैं कि राहुल ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार जीत दर्ज की और बड़े उत्साह के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों में जुट गए। राजीव गांधी की तरह ही उन्होंने ग्रामीण अमेठी में व्यापार और उद्योग लाने के प्रयास शुरू किए।

वहीं, प्रियंका गांधी ने एक कुशल प्रबंधक की भूमिका निभाते हुए अमेठी में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की शुरुआत की, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

राहुल के जुड़ने के बाद अमेठी का स्वयं सहायता समूह उत्तर भारत का सबसे बड़ा नेटवर्क बन गया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने क्षेत्र में एक अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल की स्थापना भी कराई, जिसकी शाखाएं बाद में लखनऊ और हरियाणा तक फैलीं।

यह भी पढ़ें- 'अब प्रधानमंत्री बदलने का समय आ गया है...' 2010 में प्रणब मुखर्जी के इस सुझाव से हैरान रह गई थीं सोनिया गांधी

यह भी पढ़ें- 'किताब का नाम बिलॉन्गिंग नहीं, व्हाइटवॉशिंग होना चाहिए था'; सोनिया गांधी की बुक पर बीजेपी का तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।