ईद-उल-फित्र आज
लखनऊ [जासं]। आसमान में छाई बदली की वजह गुरुवार रात राजधानी में चांद का दीदार नहीं हो सका, लेकिन बिहार के गया में शाम 7:07 बजे चांद होने की पुष्टि के बाद राजधानी में भी उलमा ने चांद का एलान कर दिया। शुक्रवार को ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा।

ईद के चांद की एक झलक पाने के लिए हुसैनाबाद के सतखंडा व ऐशबाग ईदगाह में शाम से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी पर, दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से चांद न दिखाई देने पर लोगों में मायूसी छाने लगी। फिर थोड़ी देर में हैदराबाद, बिहार व कोलकाता में चांद दिखाई देने की खबर आते ही लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास व काजी-ए-शहर मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली ने शुक्रवार को ईद मनाने का एलान कर दिया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर