विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शरद यादव को दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने भी किए अंतिम दर्शन

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 13 Jan 2023 09:10 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2023 01:10 PM (IST)

Sharad Yadav Death कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली के छतरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को ...और पढ़ें

Sharad Yadav Passes Away amit shah and other pays tribute
Sharad Yadav Passes Away amit shah and other pays tribute

नई दिल्ली, एएनआई। Sharad Yadav Passes Away: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वो 75 वर्ष के थे और काफी समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरद यादव के निधन की जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने फेसबुक पेज पर दी।

आपातकाल के दौरान गए जेल

शरद यादव ने जयप्रकाश नारायण से लेकर, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी लंबे समय तक राजनीति की। शरद यादव कुल सात बार लोकसभा सांसद चुने गए और तीन बार राज्यसभा सांसद बने। देश में आपातकाल के दौरान वो जेल भी गए थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शख्सियतों ने शोक जताया है।

जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "समाजवादी विचारधारा को धार देने वाले हमारे वरिष्ठ नेता शरद यादव जी हमारे बीच में नहीं है। उनकी क्षति हम सभी को हमेशा खलती रहेगी। समाजवादी विचारधारा के लिए जिस समर्पण भाव से उन्होंने पूरी जिंदगी समाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी, वो सच में हमको प्रेरणा देती है।"

गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा, ''शरद यादव जी का हमारे बीच ना रहना देश के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। 5 दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में शरद जी ने हमेशा जनता के मुद्दे और पिछड़ों के मुद्दे उठाए। समाजवादी पार्टी के मूल सिद्धांतों को अंतिम सांस तक वो आगे लेकर चलते रहें। आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़कर जो नेतृत्व निकला उसमें शरद यादव प्रमुख नेता थे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवारजनों, समर्थकों को दुख सहन करने की शक्ति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।''

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने कहा, ''मैंने शरद यादव जी से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है, वह आज हमारे बीच नहीं रहें तो काफी दुख हो रहा है। उन्होंने कभी अपना सम्मान नहीं खोया क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है।''

परिजनों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव के परिजनों ने छतरपुर स्थित उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद यादव के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।'

ये भी पढ़ें:

Sharad Yadav: शरद यादव न होते तो बिहार में नहीं आता लालू का राज, निधन पर RJD सुप्रीमो ने याद किए पुराने दिन

Ganga Vilas News: पीएम नरेन्द्र मोदी आज गंगा विलास क्रूज यात्रा को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना