हैवानियत: गुजरात में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ होटल में यौन उत्पीड़न, अधेड़ उम्र का आरोपी गिरफ्तार
आरोपी दीपक पिंपले ने युवती को खरीदारी के बहाने नासरी जिले के वांसदा में अकेले बाजार ले गया। वहां कपड़े खरीदने के बाद उसे नजदीकी होटल ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

गुजरात में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ होटल में यौन उत्पीड़न (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
युवती का मानसिक समस्या का इलाज चल रहा है
आरोपी को अच्छी तरह पता था कि युवती मानसिक रूप से बीमार है
डिजिटल डेस्क, डांग। गुजरात के डांग जिले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को मानसिक रूप से बीमार 20 वर्षीय युवती के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस शिकायत के अनुसार, आरोपी दीपक पिंपले ने युवती को खरीदारी के बहाने नासरी जिले के वांसदा में अकेले बाजार ले गया। वहां कपड़े खरीदने के बाद उसे नजदीकी होटल ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।
घटना 22 नवंबर को हुई। शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन में व्यारा की एक नर्स ने गोद लिया था। वह वहां एक क्लिनिक में दो महीने से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज करवा रही थी।
20 नवंबर को पिंपले युवती के पिता के घर आया। उसने बताया कि युवती परेशान होकर रात में घर से बाहर घूम रही है। इसके बाद वे पिता और भाई के साथ व्यारा गए और युवती को अस्थायी रूप से आहवा ले आए।
22 नवंबर की सुबह पिता अपनी पत्नी के साथ पास की नदी पर कपड़े धोने गए। करीब दोपहर 1:15 बजे आरोपी ने फोन कर बताया कि युवती वांसदा कपड़े खरीदने जाना चाहती है। पिता ने सुझाव दिया कि उसका भाई भी साथ जाए। लेकिन आरोपी ने भाई को मना कर दिया और युवती को अकेले अपनी गाड़ी में ले गया।
शाम करीब 6 बजे आरोपी ने फोन कर लौटने की जानकारी दी। घर लौटने पर पिता ने देखा कि बेटी चुपचाप कुर्सी पर बैठी है। पूछने पर उसने पूरा वाकया बता दिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी को अच्छी तरह पता था कि युवती मानसिक रूप से बीमार है, दवाइयां ले रही है और सहमति देने की स्थिति में नहीं है। फिर भी उसने उसकी कमजोरी का फायदा उठाया। शिकायत दर्ज होने के बाद 23 नवंबर की सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।