आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में विस्फोट, देसी बम फटने से सात घायल
देसी बम फटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगली सुअर को मारने के लिए घर में देसी बम बनाए जा रहे थे।
By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 07:29 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 07:29 AM (IST)
श्रीकाकुलम, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के यतपेट गांव में देसी बम फटने से सात लोग घायल हो गए। श्रीकाकुलम जिले के यतपेट गांव में जंगली सुअर को मारने के लिए देसी बम बनाए जा रहे थे। बम फटने से सात लोगों के गंभीर रूप से घायल एवं दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, विस्फोट स्थानीय लक्ष्मी थिएटर के पास एक मकान में हुआ। विस्फोट के कारण मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही आस पास के मकानों को भी क्षति पहुंची है।
मिल रही शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव में कुछ लोग मकान के अंदर देसी बम बना रहे थे। उसी दौरान विस्फोट हो गया। ये सभी लोग देसी बम जंगली सुअर के शिकार करने के लिए बना रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें