पिंडदान करने जा रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
बालाघाट के एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि ढलान पर ड्राइवर ट्रैक्टर को न्यूट्रल कर उतार रहा था। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 07:31 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 07:31 PM (IST)
नईदुनिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में ट्रैक्टर पलटने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तब हुआ, जब लोग पिंडदान करने जा रहे थे। जान गंवाने वाले एक ही परिवार के थे।
जानकारी के अनुसार, धनकोषा गांव से पटेल परिवार के लोग पिंडदान करने चंदन नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिखला अमई में ढलान पर ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर में करीब दो दर्जन लोग सवार थे। गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। बालाघाट के एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि ढलान पर ड्राइवर ट्रैक्टर को न्यूट्रल कर उतार रहा था। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें