कोयंबटूर में नशे में धुत एसयूवी चालक ने सात लोगों को मार डाला
ड्राइवर ने तेज रफ्तार एसयूवी का नियंत्रण खो दिया और वह भीड़ में घुस गई।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 01 Aug 2018 04:57 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 04:57 PM (IST)
कोयंबटूर, पेट्र। शहर में एक स्टॉप पर बस का इंतजार कर लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने शिकार बना डाला। हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक पुलिस कर्मचारी ने बताया कि ड्राइवर ने तेज रफ्तार एसयूवी का नियंत्रण खो दिया और वह भीड़ में घुस गई। उन्होंने बताया कि एसयूवी चालक को लोगों ने नशे में धुत पाया और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले को लेकर जांच जारी है। घटना के शिकार कुछ वाहन और विद्युत पोल भी बने।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें