Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kochi : केरल बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुकुंदन का निधन, फेफड़ों से जुड़ी बीमारी का चल रहा था इलाज

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 11:33 AM (IST)

    भाजपा-संघ परिवार के वरिष्ठ नेता पी पी मुकुंदन का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। इसकी जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि मुकुंदन के फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा था। इसी दौरान अस्पातल में उनकी मृत्यु हो गई। केरल के राज्यपाल सहित कई लोगों ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

    Hero Image
    केरल बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुकुंदन का निधन

    कोच्चि, एजेंसी। भाजपा-संघ परिवार के वरिष्ठ नेता पी पी मुकुंदन का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। इसकी जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।

    उन्होंने बताया कि मुकुंदन के फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा था। इसी दौरान अस्पातल में उनकी मृत्यु हो गई।

    अपने स्कूल के दिनों में RSS में शामिल होने के बाद, मुकुंदन ने राज्य में दशकों तक संघ परिवार और भाजपा का नेतृत्व किया, खासकर 1980 में भगवा पार्टी के गठन के बाद। वह 1966 से 2007 तक 41 वर्षों तक RSS के प्रचारक रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नूर जिले के कोट्टियूर में जन्मे मुकुंदन को आपातकाल के दौरान गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। वह उस समय त्रिशूर जिले में RSS के प्रचारक के रूप में काम कर रहे थे।

    भाजपा में शामिल होने के बाद, मुकुंदन 1990 में पार्टी के राज्य संगठनात्मक महासचिव बने। वह काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे थे।

    केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें- Karnataka: BJP विधायक बनने का सपना दिखाकर लूटे चार करोड़, पुलिस की गिरफ्त में एक महिला; समझिए क्या है मामला

    यह भी पढ़ें- Nipah Virus in Kerala: दो लोगों की मौत के बाद केरल प्रशासन अलर्ट, कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए सात ग्राम पंचायत