विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु: शपथ लेने से पहले विधायक सीनिवेल का निधन

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 25 May 2016 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2016 07:39 PM (IST)

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक नेता एस एम सीनिवेल का अाज निधन हो गया। तमिलनाडु में अाज नव-निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जानी है।

News Article Hero Image

चेन्नई(एजेंसी)। तमिलनाडु के तिरूप्परानकुंद्रम विधानसभा सीट से निर्वाचित अन्नाद्रमुक नेता एस एम सीनिवेल का आज 15 वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले निधन हो गया। नव-निर्वाचित विधायकों को आज शपथ दिलाई जानी है। सीनिवेल के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। उनका निधन एक निजी अस्पताल में हुआ।

उनके बेटे एस सेल्वाकुमार ने बताया कि आघात के कारण सीनिवेल का निधन हो गया। उन्हें 18 मई को बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेल्वाकुमार ने बताया कि सीनिवेल का रक्तचाप बढ़ गया था।

पढ़ेंः ये हैं 'अम्मा' के सबसे बड़े फैन, एक रुपये में कराई ऑटो की सवारी

पढ़ेंः ताजपोशी के तुरंत बाद जयललिता ने किसानों को दी राहत, कींं कई घोषणाएं