विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: राष्ट्रपति

By Atul GuptaEdited By:
Published: Tue, 08 Mar 2016 10:04 AM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2016 10:12 AM (IST)

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि समान अवसर और सम्मानजनक जिंदगी जीने के महिलाओं के अधिकार का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि समान अवसर और सम्मानजनक जिंदगी जीने के महिलाओं के अधिकार का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को दिए संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनका आदर सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में महिलाओं को हमेशा से अत्यधिक सम्मान दिया जाता रहा है। उनकी सुरक्षा सामूहिक रूप से समाज की पवित्र जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लैंगिक समानता और सशक्तीकरण के लिए हमें दोगुना प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें प्रयास करना चाहिए कि देश के विकास में महिलाएं अपनी पूरी क्षमता से योगदान कर सकें।

पढ़ें-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: दुनिया डराएगी, पर डरने का नहीं...!