विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार साल की बच्ची से स्कूल में दुष्कर्म

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Thu, 18 Dec 2014 03:11 AM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 03:18 AM (IST)

मायानगरी मुंबई के भांडुप इलाके में एक स्कूल में जूनियर केजी में पढऩे वाली चार साल की बच्ची से दुष्कर्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सागर राजपूत (मिड-डे), मुंबई। मायानगरी मुंबई के भांडुप इलाके में एक स्कूल में जूनियर केजी में पढऩे वाली चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। इस शर्मनाक वारदात में बुधवार को मुंबई पुलिस ने स्कूल के ही सुपरवाइजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान केसरी नंदन उपाध्याय के रूप में हुई है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म की वारदात एक सप्ताह पहले 9 दिसंबर की है। स्कूल के टॉयलेट में 32 वर्षीय उपाध्याय ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर जाकर बच्ची ने अपनी दादी से आपबीती सुनाई। लोकलाज और बदनामी की डर से बच्ची के घरवालों ने चुप रहना बेहतर समझा। घटना के तीन दिन बाद 12 दिसंबर को बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इतना कुछ होने के बाद भी घरवाले शिकायत को तैयार नहीं हो रहे थे। एक सामाजिक कार्यकर्ता के हस्तक्षेप और हौसला बढ़ाए जाने के बाद बच्ची के परिजन घटना की शिकायत दर्ज कराने को तैयार हो गए। बुधवार दोपहर लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अब उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि वह इसी तरह की अन्य घटनाओं में शामिल हो सकता है।

दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के इलाज में शामिल रही नर्स से हैवानियत

दिल्ली गैंगरेप: सबसे बड़े दरिंदे को 3 साल की मामूली सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।