विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

Published: Mon, 13 Jul 2026 05:45 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:51 AM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग और चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर दान के दुरुपयोग पर सुनवाई करेगा।

  2. एसआईटी ने गिनती कक्ष में गंभीर सुरक्षा चूक का खुलासा किया।

  3. कर्मचारियों द्वारा नकदी छिपाने के 70 संदिग्ध मामले सामने आए।

एएनआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग की स्वतंत्र, न्यायालय द्वारा निगरानी की जाने वाली जांच की मांग करने वाली याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करने वाला है।

ये याचिकाएं भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं। अन्य सदस्यों में जस्टिस जायमाल्या बागची और वी.मोहन शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अयोध्या पुलिस ने मामले के तीन मुख्य आरोपितों में से एक अनुकल्प मिश्रा की हिरासत में पूछताछ शुरू की।

एसआईटी की प्रारंभिक जांच ने अयोध्या के राम मंदिर की गिनती कक्ष में गंभीर सुरक्षा चूक की ओर इशारा किया है, जिसमें कहा गया है कि यहां के स्टाफ ने अपने कपड़ों, जेबों, जूतों और अन्य व्यक्तिगत सामान में नकदी के बंडल छिपाए।

एसआईटी के अनुसार, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच की गई सीसीटीवी फुटेज में गिनती स्टाफ के लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं कैद की गईं, जिनमें उन्हें नकदी के बंडल छिपाते हुए देखा गया। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट ने सुरक्षा प्रोटोकाल में चूक की ओर इशारा किया।

गिनती हाल के प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर स्टाफ की कोई जांच नहीं थी, साथ ही कर्मचारियों द्वारा अंदर और बाहर लाए गए व्यक्तिगत सामान की निगरानी भी कमजोर थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।