विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनम रघुवंशी को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद; तीन हफ्ते में सरेंडर का आदेश

Published: Thu, 23 Jul 2026 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:38 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने हनीमून पर पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दी है। अदालत ने ...और पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद की।

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद की।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की।

  2. पति की हत्या के आरोप में मिली थी जमानत।

  3. सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सोनम रघुवंशी को मिली जमानत रद कर दी। सोनम पर 2025 में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को मिली जमानत को चुनौती देने वाली मेघालय सरकार की याचिका को मंजूरी दे दी। जस्टिस एम एम सुंदरेश और पी बी वराले की बेंच ने सोनम को पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर ट्रायल छह महीने के अंदर आगे नहीं बढ़ता और पूरा नहीं होता है तो सोनम नई जमानत अर्जी दाखिल कर सकती हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली आरोपी महिला को पिछले साल जून में अपने बिजनेसमैन पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

सोनम ने रची पति की हत्या की साजिश

सोनम और राजा पिछले साल 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाने के दौरान लापता हो गया था। इसके बाद, 2 जून 2025 को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला। पुलिस का आरोप है कि सोनम ने आर्थिक फायदे के लिए किराए के हमलावरों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें: 'सरेंडर कर दो या फिर...', सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को दिए दो ऑप्शन