विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका पर विचार करने से SC का इनकार

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Fri, 02 Sep 2022 11:28 AM (IST)

भारतीय मुस्लिम शिया इस्ना आशारी जमात की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की कि त्यागी की पुस्तक मुहम्मद पर प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही जितेंद्र त्यागी उर्फ ​​वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग भी की गई थी।

जितेंद्र त्यागी उर्फ ​​वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद (फाइल फोटो)
जितेंद्र त्यागी उर्फ ​​वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने जितेंद्र त्यागी उर्फ ​​वसीम रिजवी और यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग करने वाली भारतीय मुस्लिम शिया इस्ना आशारी जमात की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की कि त्यागी की पुस्तक 'मुहम्मद' पर प्रतिबंध लगाया जाए। याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ले ली।

'दुनिया के हर व्यक्ति को पढ़नी चाहिए मेरी किताब'

बता दें कि इससे पहले यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रिजवी ने कई बातें कहीं। अपनी किताब पर उन्होंने कहा कि इसे मुसलमानों समेत दुनिया के हर व्यक्ति को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई इसे पढ़ेगा तो वह धर्मांतरण करके इस्लाम नहीं अपनाएगा।

350 रेफरेंस देकर लिखी है किताब: रिजवी

उनका दावा है कि किताब में लिखी बातों के लिए उन्होंने 350 रेफरेंस दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस किताब को पढ़ना बहुत जरूरी है। मैंने वो हिडन फैक्ट्स ढूंढ-ढूंढ के निकाले हैं जो जल्दी मुहैया नहीं हो सकते और सबूत के साथ निकाले हैं, 350 रेफरेंस हैं उसमें किताबों के।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।