विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SC की पहली महिला जज जस्टिस फातिमा बीवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 23 Nov 2023 02:32 PM (IST)

SC first Woman Judge सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का आज ...और पढ़ें

SC first Woman Judge फातिमा बीवी का निधन।
SC first Woman Judge फातिमा बीवी का निधन।

पीटीआई, कोल्लम (केरल)। SC first Woman Judge सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का गुरुवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फातिमा 96 वर्ष की थीं।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जस्टिस फातिमा (Fathima Beevi passes away) का निधन बेहद दर्दनाक है।

न्यायमूर्ति फातिमा ने हर जगह अपनी छाप छोड़ी

मंत्री वीना ने कहा कि न्यायमूर्ति फातिमा ने उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि वह एक बहादुर महिला थीं, जिनके नाम कई रिकॉर्ड थे।

वह एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने अपने जीवन से दिखाया कि इच्छाशक्ति और उद्देश्य की भावना से किसी भी विपरीत परिस्थिति को पार किया जा सकता है।