2027 में 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कच्चे तेल की कीमतें, SBI की रिपोर्ट में बड़ा दावा
एसबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2027 तक कच्चे तेल की कीमतें घटकर लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ ...और पढ़ें

कच्चे तेल की कीमतों में भी बड़ी राहत का अनुमान
HighLights
2027 तक कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल होंगी।
दिसंबर में रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि संभव।
भारत में महंगाई दर 6% से ऊपर रहने का अनुमान।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2027 में कच्चे तेल की कीमतें कम होकर लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें अमेरिका-ईरान संघर्ष के ठंडा पड़ने, पश्चिम एशिया से कच्चे तेल के निर्यात में वृद्धि और वैश्विक तेल बाजारों पर दबाव कम होना शामिल है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके एलटीएसएम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 10 दिनों में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में नरमी आ सकती है और औसत कीमत लगभग 87 डालर प्रति बैरल रह सकती है। एलटीएसएम के एक डीप लर्निंग तकनीक है, जिसका उपयोग पुराने और क्रमबद्ध डेटा के आधार पर भविष्य की घटनाओं या आंकड़ों का सटीक अनुमान लगाने के लिए किया जाता है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बाहरी माहौल में सुधार उन कारकों में से एक है, जिसके आधार पर एसबीआई ने आरबीआइ की आगामी मौद्रिक नीति के फैसले का आकलन किया है। नई सीरीज में पहली बार भारत का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआइ)आधारित मुद्रास्फीति (महंगाई दर) 6% के स्तर को पार कर गई।
अक्टूबर 2026 में यह 6.09% पर पहुंच गई, जो आरबीआइ की ऊपरी सहनशीलता सीमा से अधिक है। एसबीआइ का अनुमान है कि अगले महीने भी महंगाई दर 6% से ऊपर बनी रहेगी। हालांकि, उसके बाद इसमें कमी आनी शुरू होगी।
रेपो रेट में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं बैंक का मानना है कि बाहरी स्थितियों में सुधार, विनिमय दर में स्थिरता और पूंजी प्रवाह में तेजी के चलते रेपो रेट में बहुत बड़े बदलाव की संभावना कम हो गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है, हमारा मानना है कि अब संभावना इस बात की अधिक है कि दिसंबर में ब्याज दरों में 25 आधार अंक की वृद्धि होगी न कि 50 आधार अंक की बड़ी बढ़ोतरी। बैंक का यह भी मानना है कि फरवरी में रेपो रेट में एक और वृद्धि करना उचित नहीं होगा, क्योंकि आरबीआइ की बैठक से पहले केंद्रीय बजट आ चुका होगा।
रिपोर्ट के अनुसार रुपये में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए आरबीआइ के प्रयासों का सकारात्मक असर दिखा है और दो दिन पहले भारतीय मुद्रा 94 रुपये प्रति डालर के स्तर से नीचे आ गई थी। हालांकि, उसके बाद इसमें फिर से कुछ तेजी आई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि छह नवंबर से अब तक 7.65 अरब डालर का विदेशी निवेश आया है।
सोर्स- न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।