सीजेपी नेता सौरव दास को लुकआउट सर्कुलर के चलते रोका गया, केंद्र ने दिल्ली हाई कोर्ट को दी जानकारी
केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि सीजेपी नेता सौरव दास को मुंबई पुलिस द्वारा जारी लुकआउट सर्कुलर के कारण ब्रिटेन जाने से रोका गया था।

(फाइल फोटो- IANS)
HighLights
सीजेपी नेता सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोका गया।
केंद्र ने बताया मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया।
वकील ने एलओसी की जानकारी न होने का दावा किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सीजेपी के नेता के सौरव दास को एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा।
केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किए जाने के कारण उन्हें यात्रा करने से रोका गया है।
वहीं, सुनवाई के दौरान सौरव दास के वकील ने अदालत में दलील दी कि अधिकारियों द्वारा उन्हें न तो किसी LOC की जानकारी दी गई थी और न ही इसके उद्देश्य के बारे में बताया गया था।
क्या होता है लुकआउट सर्कुलर?
लुकआउट सर्कुलर ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन द्वारा जारी किया जाने वाला एक अलर्ट है। इसे देशे देशभर के सभी हवाई अड्डों और अन्य प्रवेश-निकास बिंदुओं पर लागू किया जाता है, ताकि आपराधिक गतिविधियों के आरोपी या कानूनी मामलों में नामजद लोगों को भारत से बाहर जाने से रोका जा सके।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।