विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2022: राष्ट्रपति मुर्मु व पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2022 08:08 AM (IST)Updated: Mon, 31 Oct 2022 11:38 AM (IST)

Sardar Patel Jayanti 2022 लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आज जयंती है। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति ...और पढ़ें

Sardar Patel Jayanti 2022 राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि (फोटो एएनआइ)
Sardar Patel Jayanti 2022 राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि (फोटो एएनआइ)

नई दिल्ली, एजेंसी। Sardar Patel Jayanti 2022- स्वतंत्रता सेनानी व लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 147वीं जयंती मनाई जा रही है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज देश उन्हें याद कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।

उपराष्ट्रपति व गृह मंत्री शाह ने दी श्रद्धांजलि

इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान पीएम मोदी ने केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस में भी हिस्सा लिया।

'सरदार पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल को याद किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि सरदार पटेल के लौह इरादों के आगे कुछ भी असंभव नहीं था। उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व से अलग-अलग रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। राष्ट्रहित के संकल्प से पूरा जीवन देश के लिए जीने वाले सरदार पटेल की जयंती पर उनके चरणों में नमन व सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई।

31 अक्टूबर 1875 को हुआ था पटेल का जन्म

बता दें कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। सरदार पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी थे। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी की अपील के बाद उनकी जयंती पर पहली बार देश में राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 में मनाया गया था। 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को नेशनल यूनिटी डे या राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Sardar Patel Jayanti 2022: 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, देश भर में हो रहे कार्यक्रम आयोजित

आज भी असरदार हैं सरदार पटेल, रियासतों को देश से जोड़ने की नीतियों के कारण इतिहास में है उनका विशिष्ट स्थान