SSB के महानिदेशक संजय सिंघल ने ITBP प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार संभाला, राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव
सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार संभाला है। वे 1993 ...और पढ़ें

SSB के महानिदेशक संजय सिंघल ने ITBP प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार संभाला। (पीटीआई)
HighLights
संजय सिंघल ने ITBP प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार संभाला।
वे SSB के महानिदेशक और 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक संजय सिंघल ने रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। उन्होंने शत्रुजीत कपूर का स्थान लिया है, जो सार्वजनिक सेवा में अपने शानदार करियर के बाद 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए।
1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी ने आईटीबीपी के महानिदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद सिंघल ने सलामी ली और औपचारिक 'गार्ड ऑफ आनर' का निरीक्षण किया।
सिंघल के पास पुलिसिंग, प्रशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसके अलावा, मई 2002 से जून 2003 तक उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। इससे पहले वह आईटीबीपी में देहरादून स्थित सेक्टर मुख्यालय में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और पूर्वी सीमा में महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में कार्य कर चुके हैं।
उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए सिंघल को विशिष्ट सेवा का राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा का पुलिस पदक, कठिन सेवा मेडल तथा कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)