विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूरा सचः बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की किसानों पर वायरल बयान की हकीकत

By Krishan KumarEdited By:
Published: Thu, 04 Oct 2018 09:03 PM (IST)

यूपी गेट पर किसानों के आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रवक्ता संबित पात्रा का एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

यूपी गेट पर किसानों के आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रवक्ता संबित पात्रा का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें वह किसानों के खिलाफ ‘’आपत्तिजनक’’ टिप्पणी करतेनजर आ रहे हैं।

 

किसानों को लेकर उनका यह कथित बयान वैसे समय में वायरल हुआ जब यूपी गेट पर किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई थी।पात्रा के इस बयान को ट्वीटर पर वेरिफाइड हैंडल से भी शेयर किया गया, जिसके बाद यह हजारों की संख्या में रिट्वीट हुआ।

भाजपा के प्रवक्ता की ओर से आई ऐसी टिप्पणी की वजह से जागरण ने इसे जांचने का फैसला किया, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। 

फोटो की कमियां
तस्वीर पहली नजर में ही शक पैदा करती है। जब हमने जांच की तो निम्न बिंदु मिले।
1. एक ही ब्रेकिंग प्लेट में दो अलग-अलग तरह के फॉन्ट का उपयोग किया गया है, जो कि इतने बड़े मीडिया हाउस में संभव नहीं है।
2. ब्रेकिंग प्लेट में वर्तनी की अशुद्धियां पाई गई हैं। एबीपी न्यूज जैसे बड़े चैनल की ओर से ऐसी गलती की जाए, थोड़ा मुश्किल लगता है।
3. ऊपर वाले स्लग में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव लिखी हुई है जबकि फोटो राहुल गांधी की लगी है, जिससे यह लगता है कि बीजेपी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी को लेकर थी।
जागरण की जांच पड़ताल
1. आम तौर पर अब लगभग सभी चैनल पार्टियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लाइव करते हैं। इसलिए हमने अपनी खोज @abpnewshindi के ट्विटर और फेसबुक हैंडल पर की।

 कोई एक न्यूज हैंडल दिन भर में करीब 100 से अधिक ट्वीट करता है। इतने सारे ट्ववीट को जांचने के लिए हमने हमने Invid टूल का सहारा लिया, जिसमें Twiteer Search का विकल्प होता है। 

इस टूल पर सर्च के दौरान कुछ संभावित की वर्ड का इस्तेमाल किया गया। जैसे- BJP Press Conference Live, BJP PC Live. लेकिन इससे हमें कुछ नहीं मिला। इसी कारण से हमने अपनी जांच के दायरे को और बढ़ाने का फैसला किया।

इसके बाद हमने हिंदी में जनवरी 2018 से सितंबर 2018 के टाइमलाइन के साथ बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस की वर्ड के साथ सर्च पर डाला तो हमें वह वीडियो मिला, जिसमें संबित पात्रा ‘’राहुल गांधी’’ के उपवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। यह सर्च हमें यहां ले गया।

हमारी तहकीकात में यह सामने आया कि 9 अप्रैल 2018 को बीजेपी प्रवक्ता की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी के उपवास को लेकर थी और इसमें किसानों को लेकर ऐसा कोई दावा नहीं किया गया था, जैसा वायरल तस्वीर में दावा किया गया था। यह वीडियो You Tube अभी भी मौजूद है, जिसे इस लिंक पर क्लिक कर साफ सुना जा सकता है।

हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है। देश का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक जागरण फेक न्यूज के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा और आपके सामने हर खबर की पूरी असलियत उजागर करेगा।
पूरा सच जानें...सब को बताएं
सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी भी ऐसी किसी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज, और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। ईमेल कर सकते हैं। वाट्सऐप्प के माध्यम से सूचना दे सकते है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।