विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज शुरू होगा 'समावेश' और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:38 AM (IST)

एआई आधारित (सिंगल एक्सेस मैकेनिज्म फार आल वर्टिकल्स ऑफ एम्पावरमेंट एंड सोशल हार्मोनी) समावेश पोर्टल के जरिये मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और विभागीय पोर्टल को एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा।

आज शुरू होगा 'समावेश' और ई-अनुदान पोर्टल

आज शुरू होगा 'समावेश' और ई-अनुदान पोर्टल

HighLights

  1. 22 भाषाओं में मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

  2. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार बुधवार को डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 'समावेश' और नए ई-अनुदान पोर्टल की शुरुआत करेंगे। इससे सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उठाने की प्रक्रिया सुविधाजनक हो सकेगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित (सिंगल एक्सेस मैकेनिज्म फार आल वर्टिकल्स ऑफ एम्पावरमेंट एंड सोशल हार्मोनी) समावेश पोर्टल के जरिये मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और विभागीय पोर्टल को एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। कॉमन लॉगिन सुविधा होने से नागरिकों, लाभार्थियों और अन्य संबंधित पक्षों को अलग-अलग पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसकी प्रमुख विशेषता एआई क्षमता से लैस चैटबॉट 'सामाजिक सहायक' होगा, जो भाषिणी के सहयोग से 22 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी और सहायता उपलब्ध कराएगा।

पोर्टल को डिजिलाकर और पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) से भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही अनुदान सहायता के प्रबंधन को सरल बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से नया ई-अनुदान पोर्टल भी शुरू किया जाएगा। इसमें अटल वयो अभ्युदय योजना (एवीवाईएवाई) समेत चार प्रमुख योजनाओं के तहत अनुदान संबंधी प्रक्रियाएं एकीकृत होंगी।

नए पोर्टल का उद्देश्य विभाग की योजनाओं के तहत सहायता पाने वाले गैर सरकारी संगठनों, स्वैच्छिक संगठनों और अन्य संस्थानों के लिए ‘कारोबारी सुगमता’ को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में दो सहमति ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान भी होगा। पहला एमओयू सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भाषिणी के बीच होगा। जिससे 22 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी और सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

दूसरा एमओयू विभाग और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के बीच होगा। इनका उद्देश्य कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।