विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aatmanirbhar Bharat: विदेशी खिलौनों को 'ना' कहने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री मोदी ने किया सलाम

By Monika MinalEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2022 03:54 PM (IST)

Atmanirbhar Bharat आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ...और पढ़ें

विदेशी खिलौनों को 'ना' कहने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री मोदी ने किया सलाम
विदेशी खिलौनों को 'ना' कहने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री मोदी ने किया सलाम

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi) ने सोमवार को उन बच्चों को सलाम किया जिन्होंने इंपोर्टेड यानि विदेशों से आने वाले खिलौनों के लिए 'ना' कह दिया। इन बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत की बात को स्वीकार किया। 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही और उन बच्चों को सलाम किया जिन्होंने विदेशी खिलौनों से इनकार कर दिया है।

5-7 साल के बच्चों को प्रधानमंत्री मोदी ने किया सैल्यूट 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश जग गया है। मैं  5-7 साल के आयुवर्ग के नन्हे बच्चों को सलाम करता हूं। मैंने अनगिनत परिवारों से सुना है कि उनके बच्चे विदेशी खिलौनों से नहीं खेलना चाहते हैं। जब 5 साल का बच्चा ऐसा प्रण ले सकता है तो उस बच्चे के रग-रग में आत्मनिर्भर भारत की भावना प्रतिबिंबित हो रही है।'

 

पिछले माह 'मन की बात' एपीसोड में की थी देश के खेल उद्योग की तारीफ 

जुलाई में प्रसारित हुए 'मन की बात' कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने भारत के खेल उद्योग की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि इसका निर्यात 2,600 करोड़ रुपये से बढ़कर 300-400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह लोगों का आंदोलन है जिसे और मजबूत करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की अपील- 'Vocal For Local Toys' 

लोगों से प्रधानमंत्री ने 'वोकल फार लोकल ट्वायज' की अपील की। प्रधानमंत्री ने पिछले साल कहा था कि करीब 80 फीसद खिलौने भारत में आयात किए जाते हैं जिससे करोड़ों रुपये विदेशों में जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हालात को बदलने पर जोर दिया था।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत खाद्यान्न में आत्मनिर्भर हो गया है। उन्होंने कहा, 'क्या हम अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा आवश्यकता को पूरा करने के लिये काम कर सकते हैं?'