Move to Jagran APP

साध्वी को हुआ प्यार, शादी कर सांसारिक जीवन में लौटेंगी

गुजरात के पालीताणा से चार दिन पहले लापता साध्वी रत्नश्री सांसारिक जीवन में लौटेंगी। वह मध्य प्रदेश के युवक के साथ शादी करेंगी। दोनों उदयपुर में मिले हैं।

By Sachin kEdited By: Published: Sat, 16 May 2015 02:40 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2015 08:31 AM (IST)
साध्वी को हुआ प्यार, शादी कर सांसारिक जीवन में लौटेंगी

अहमदाबाद, ब्यूरो। गुजरात के पालीताणा से चार दिन पहले लापता साध्वी रत्नश्री सांसारिक जीवन में लौटेंगी। वह मध्य प्रदेश के युवक के साथ शादी करेंगी। दोनों उदयपुर में मिले हैं।

loksabha election banner

सूरत से 7 मई को पालीताणा पहुंची शाश्वत रत्नश्री यहां के मेवाड़ भुवन धर्मशाला में की थीं। वे 10 मई की सुबह शंत्रुंजय पर्वत की यात्रा के लिए निकली, लेकिन फिर नहीं लौटीं। इस पर पालीताणा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।

आशाबेन मदनलाल राठोड़ नामक संसारी नामवाली साध्वी शाश्वत रत्नाश्रीजी (30) ने नौ वर्ष पूर्व दीक्षा ग्रहण की थी। उनके लापता होने की जानकारी मिलते ही राजस्थान पुलिस व साध्वी के सगे संबंधी खोज में लग गए। चार दिन बाद गुरुवार रात को उदयपुर के एक होटल से साध्वी मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा गांव के अरण नामक युवक के साथ मिली।

उन्हें पालीताणा पुलिस थाना लाया गया। यहां इन्होंने बताया कि अरण धार्मिक अध्ययन के लिए यहां आया था। वहीं दीक्षा लेना चाहता था। आठ महीने तक साथ रहने के बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसलिए वे शादी करने के लिए उसके साथ चली गई थी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि राजस्थान में उन्हें शादी का समय नहीं मिला। इसलिए उन्होंने नोटरी के समक्ष हलफनामा किया है। अब वे विवाह करेंगी। वर्तमान समय में उन्हें पालीताणा नारी सुरक्षा ग्रह में रखा गया है।

पढ़ेंः चिदर्पिता फिर पहुंची चिन्मयानंद की शरण में

चिन्मयानंद को छोड़ भागी चिदर्पिता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.