विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सबरीमाला की चढ़ाई भी नहीं डिगा सकी हौसला, 68 साल के श्रीधरन 27 वर्षों से हर दिन बांट रहे अखबार

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:35 PM (GMT+05:30)

68 वर्षीय श्रीधरन पिछले 27 सालों से लगभग हर दिन पंपा से सबरीमाला के सन्निधानम तक की चढ़ाई करते हैं, अखबार पहुंचाने के लिए। 

68 वर्षीय श्रीधरन 27 साल से हर दिन सबरीमाला चढ़ाई करते हैं। (सबरीमाला, फाइल फोटो)

68 वर्षीय श्रीधरन 27 साल से हर दिन सबरीमाला चढ़ाई करते हैं। (सबरीमाला, फाइल फोटो)

HighLights

  1. 68 वर्षीय श्रीधरन 27 साल से सबरीमाला चढ़ाई करते हैं।

  2. मंदिर बंद होने पर भी मुख्य पुजारी को अखबार पहुंचाते हैं।

  3. अपनी सेहत और सुरक्षा का श्रेय भगवान अयप्पा को देते हैं।

डिजिटल डेस्क, सबरीमाला। सबरीमाला के तीर्थयात्रियों के लिए पंपा से सन्निधानम तक की चढ़ाई आस्था और सहनशक्ति की परीक्षा होती है। समाचार पत्र वितरक 68 वर्षीय श्रीधरन के लिए यह एक ऐसा सफर है, जिसे वे पिछले 27 सालों से लगभग हर दिन तय कर रहे हैं।

वे अक्सर दौड़ते हुए जाते हैं और उनके हाथ में अखबार होते हैं। यहां तक कि जब मंदिर तीर्थयात्रियों के लिए बंद रहता है, तब भी वे चढ़ाई करते हैं और मुख्य पुजारी और 14 अन्य लोगों के लिए अखबार पहुंचाते हैं।

मंडल-मकरविलक्कू सीजन के दौरान, जब पहाड़ी रास्ते पर हजारों भक्तों की भीड़ होती है, तब उन्हें सन्निधानम में लगभग 250 अखबार अलग-अलग दफ्तरों और दुकानों तक पहुंचाने होते हैं। वे भीड़ के बीच से तेजी से गुजरते हैं।

उन्हें देखकर तीर्थयात्री हैरान रह जाते हैं कि इतनी उम्र का कोई व्यक्ति इतनी आसानी से इतनी खड़ी चढ़ाई कैसे कर लेता है। वे सुबह नौ बजे निकलते हैं और आमतौर पर शाम चार बजे तक पंपा वापस आ जाते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा भगवान अयप्पा के दर्शन करने के लिए करता हूं। और कुछ हद तक अपनी आजीविका चलाने के लिए भी। मैं जब यहां आता हूं और प्रार्थना करता हूं कि कृपया मेरी रक्षा करें, तो अपने आस-पास किसी भी जंगली जानवर का पता नहीं चलता। अगर कभी वे सामने आ भी जाएं, तो वापस जंगल में चले जाते हैं।'

उनका मानना है कि रोजाना की इस चढ़ाई ने उन्हें स्वस्थ रखा है। उनका कहना है कि वे कभी भी इस दिनचर्या से थके नहीं हैं और कभी कोई बीमारी भी नहीं हुई। वह केवल तभी अपना अखबार बांटने का काम किसी और को सौंपते हैं, जब वह अमरनाथ की यात्रा पर जाते हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।