Move to Jagran APP

सबरीमाला विवाद: भगवान अयप्पा के दर्शन नहीं कर पाई महिलाएं, विरोध के बाद लौटना पड़ा

पम्बा में 50 साल से कम उम्र की करीब 11 महिलाएं सबरीमाला मंदिर पहुंच चुकी हैं। श्रद्धालुओं ने इस कदम का विरोध किया है।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 11:21 AM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 11:21 AM (IST)
सबरीमाला विवाद: भगवान अयप्पा के दर्शन नहीं कर पाई महिलाएं, विरोध के बाद लौटना पड़ा
सबरीमाला विवाद: भगवान अयप्पा के दर्शन नहीं कर पाई महिलाएं, विरोध के बाद लौटना पड़ा

केरल, एएनआइ। केरल के सबरीमाला मंदिर से एक बार फिर प्रतिबंधित आयु वर्ग (10-50वर्ष) की महिलाओं को बिना दर्शन के वापस लौटना पड़ा। मानिथि संगठन की 11 महिलाएं भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए पम्बा पहुंची थी, लेकिन उन्हें भक्तों के कड़े विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम के साथ यह महिलाएं पम्बा बेस कैंप से लौट गई हैं। 

loksabha election banner

बता दें कि केरल में सबरीमाला मंदिर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भगवान अयप्पा के मंदिर के आसपास सुबह से तनाव का माहौल बना हुआ था। पम्बा में 50 साल से कम उम्र की करीब 11 महिलाएं सबरीमाला मंदिर पहुंच चुकी थी, लेकिन श्रद्धालुओं ने इस कदम का कड़ा विरोध किया था। महिलाओं के समूह ने मंदिर परिसर से लगभग पांच किलोमीटर दूर पारंपरिक वन पथ के जरिये अयप्पा मंदिर पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन श्रद्धालुओं के विरोध की वजह से वे आगे नहीं बढ़ सकीं। प्रशासन द्वारा जारी निषेधाज्ञा की अवहेलना करते हुए सैकड़ों श्रद्धालु यहां एकत्रित हुए और उन्होंने भगवान अयप्पा के भजन जोर-जोर से गाने शुरू कर दिए।

ये सभी महिलाएं तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, ओडीशा, कर्नाटक और केरल की रहने वाली हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए पथानामथिट्टा जिले में धारा 144 को अब 27 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.