विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सबरीमाला में सोने की चोरी मामले में हिरासत में पूर्व टीडीबी अध्यक्ष प्रशांत, SIT कर रही पूछताछ

Published: Thu, 23 Jul 2026 08:14 PM (IST)

पूर्व टीडीबी अध्यक्ष पीएस प्रशांत को सबरीमाला सोने के नुकसान मामले में एसआईटी ने तिरुअनंतपुरम से हिरासत में लिया है।

सबरीमाला सोने के नुकसान के मामले में हिरासत में पूर्व टीडीबी अध्यक्ष पीएस प्रशांत

सबरीमाला सोने के नुकसान के मामले में हिरासत में पूर्व टीडीबी अध्यक्ष पीएस प्रशांत

HighLights

  1. पूर्व टीडीबी अध्यक्ष पीएस प्रशांत सबरीमाला सोने चोरी में हिरासत में।

  2. एसआईटी 2019 और 2015 के इलेक्ट्रोप्लेटिंग मामलों की जांच कर रही।

  3. तिरवनंतपुरम में प्रशांत को उनके निवास से हिरासत में लिया गया।

डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। पूर्व टीडीबी अध्यक्ष पीएस प्रशांत को सबरीमाला सोने के नुकसान के मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) द्वारा गुरुवार को हिरासत में लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रशांत को तिरुअनंतपुरम में उनके निवास से हिरासत में लिया गया। एसआइटी पूर्व त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) के सदस्य अजी कुमार और थिरुवभारणम (पवित्र आभूषण) आयुक्त आर. रेजिलाल से भी पूछताछ कर रही है।

हिरासत में पूर्व टीडीबी अध्यक्ष पीएस प्रशांत

एसआइटी दो मामलों की जांच कर रही है, जो 2019 में इलेक्ट्रोप्लेटिंग के लिए भेजे गए द्वारपालक (रक्षक देवता) मूर्तियों और सबरीमाला मंदिर के श्रीकोविल (मुख्य गर्भगृह) के दरवाजों से सोने की कथित चोरी से संबंधित हैं।

हाल ही में एसआइटी ने केरल हाई कोर्ट को सूचित किया कि वह 2025 में किए गए एक समान इलेक्ट्रोप्लेटिंग कार्य की भी जांच कर रही है, जब प्रसांत टीडीबी के अध्यक्ष थे। प्रशांत ने 2023 से 2025 तक बोर्ड का नेतृत्व किया। वह पहले कांग्रेस नेता थे, इसके बाद माकपा से जुड़े।

केरल हाई कोर्ट के समक्ष हाल ही में दायर एक रिपोर्ट में एसआइटी ने कहा कि सितंबर 2025 में इलेक्ट्रोप्लेटिंग के दौरान सोने की कथित चोरी की जांच को भी द्वारपालक मूर्ति मामले के साथ जोड़ा गया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिका: अमीश शाह ने डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में हासिल की जीत, अब किससे होगा मुकाबला?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।