विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'PAK सेना को कहा था दूर रहो', जयशंकर ने शहबाज सरकार के झूठ की खोली पोल; बोले- सैटेलाइट तस्वीरें बता रही सच्चाई

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 15 May 2025 05:11 PM (IST)Updated: Thu, 15 May 2025 06:09 PM (IST)

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने आतंकवादी ढांचे को नष्ट किए। हमने पाकिस्तान को ...और पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एस जयशंकर ने किया बड़ा दावा। (फाइल फोटो)
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एस जयशंकर ने किया बड़ा दावा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारत वायु सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य एयरबेस किए तबाह : जयशंकर
  2. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि किस्तान का कितना नुकसान हुआ

एएनआई, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की थी। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किए। हमने पाकिस्तान को आगाह किया था कि हम आतंकवादी ढांचे पर हमला करने जा रहे हैं, न कि सेना पर और सेना के पास यह विकल्प है कि वह इस ऑपरेशन में हस्तक्षेप न करें। उन्होंने इस सलाह को न मानने का फैसला किया। पाकिस्तान ने भारत पर हमले किए। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की।"

सैटेलाइट तस्वीरें बता रही पाकिस्तान की सच्चाई: जयशंकर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइल मार गिराए। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य एयरबेस को तबाह कर दिए।

इस सैन्य कार्रवाई के बीच पाकिस्तान ने झूठी खबरें फैलाई कि पाकिस्तान की सेना ने भारत का बड़ा नुकसान किया है। पाकिस्तान के इस झूठे दावे पर जयशंकर ने कहा कि सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि हमने पाकिस्तान का कितना नुकसान किया और उन्होंने कितना कम नुकसान किया।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्राइवेट सैटेलाइट कंपनी मैक्सार ने कुछ तस्वीरें जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारत के हमलों में पाकिस्तानी एयरबेस को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।

भारत ने पाकिस्तान के सैन्य एयरबेस को किया तबाह

वायु सेना ने हवाई हमला करते हुए पाकिस्तान के रहीम यार खान एयरबेस पर जबरदस्त बमबारी की है। यह एयरबेस पाकिस्तान वायु सेना का प्रमुख केंद्र है। इतना ही नहीं, भारतीय वायु सेना ने चकवाल एयरबेस पर भी हमला किया।

सिंधु जल समझौता रहेगा स्थगित: एस जयशंकर 

पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को भी स्थगित कर दिया है। इस मामले पर विदेश मंत्री ने कहा,"सिंधु जल संधि स्थगित है और तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से नहीं रोका जाता।

यह भी पढ़ेंOperation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस को किया धुआं-धुआं; 5 तस्वीरों में देखे PAK में मची तबाही का मंजर