विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

S Jaishankar China Visit: गलवान झड़प के बाद पहली बार चीन जाएंगे एस जयशंकर, आखिर क्या है वजह?

Published: Fri, 11 Jul 2025 09:51 PM (GMT+05:30)

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar China Visit) इस सप्ताह चीन का दौरा करेंगे। विदेश मंत्री जयशंकर 14-15 जुलाई को ...और पढ़ें

विदेश मंत्री एस जयशंकर इस सप्ताह चीन का दौरा करेंगे। (फाइल फोटो)
विदेश मंत्री एस जयशंकर इस सप्ताह चीन का दौरा करेंगे। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar China Visit) इस सप्ताह चीन का दौरा करेंगे। हालांकि, किस दिन वो चीन के लिए रवाना होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि पांच साल के बाद पहली बार विदेश मंत्री चीन जाने वाले हैं।

एससीओ की बैठक में होंगे शामिल

विदेश मंत्री जयशंकर 14-15 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए तियानजिन जाएंगे। इससे पहले वो बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि ये चर्चाएं निजी हैं।

उन्होंने बताया कि मंत्रियों का शिखर सम्मेलन से अलग बैठक करना, दोनों पक्षों द्वारा तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने के प्रयासों को दर्शाता है।

एससीओ में चीन, भारत, पाकिस्तान सहित 9 सदस्य देश शामिल हैं। पिछले महीने, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए चीन का दौरा किया था।

यह भी पढ़ें- 'चीन नहीं, तिब्बत बॉर्डर कहें'; CM प्रेमा खांडू के बाद भाजपा सांसद ने दिया ड्रैगन को मुंहतोड़ जवाब