विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G20 Foreign Ministers Meeting:रूस के विदेश मंत्री लावरोव जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत पहुंचे

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Wed, 01 Mar 2023 04:36 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2023 04:37 AM (IST)

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक (FMM) भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 1-2 मार्च 2023 से होने वाली है। ...और पढ़ें

रूस के विदेश मंत्री जी20 एफएमएम के लिए भारत पहुंचे।
रूस के विदेश मंत्री जी20 एफएमएम के लिए भारत पहुंचे।

नई दिल्ली, एएनआई। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मंगलवार को भारत पहुंचे। लावरोव रायसीना डायलॉग 2023 में भी शामिल होंगे। लावरोव के अलावा, संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (यूएन डीएसए) के अवर महासचिव ली जुन्हुआ भी जी20 एफएमएम के लिए भारत पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार को ट्वीट किया, " भारत में आपका स्वागत है !

रायसीना डायलॉग-2023 में भी होंगे शामिल

बागची ने इससे पहले मंगलवार को कहा था कि पहली जी20 भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए आगमन शुरू हो गया है। 1-2 मार्च को होने वाली G20 FMM के लिए नई दिल्ली में ब्राजील के FM मौरो विएरा, मॉरीशस के FM एलन गानू का स्वागत करते हुए कहा कि रायसीना डायलॉग-2023 में ये सभी लोग शामिल होंगे।

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक (FMM) भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 1-2 मार्च, 2023 से होने वाली है। कुल मिलाकर, भारत द्वारा आमंत्रित गैर- जी20 सदस्यों सहित 40 देशों के प्रतिनिधि और बहुपक्षीय संगठन भाग लेंगे। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों को संबोधित करेंगे और वह वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव के बारे में बात करेंगे।

विदेश मंत्रियों की बैठक जी-20 की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक है। भारत की कुर्सी संभालने के साथ ही सभी देश भारत की ओर देख रहे हैं। आर्थिक स्थिरता लाने के लिए, विशेष रूप से ऐसे समय में जब संयुक्त राष्ट्र और UNSC जैसे बहुपक्षीय निकायों से सफलता की कमी है, जिनका काम शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। बमुश्किल एक दिन से अधिक की बैठक, FMM का एक भरा हुआ एजेंडा होगा।