विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरे लिए सम्मान...', RSS इवेंट में शामिल होने पर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने साझा किया अनुभव

Published: Tue, 10 Feb 2026 11:25 PM (IST)

रूपाली गांगुली ने आरएसएस के 100 साल पूरे होने के जश्न में शामिल होने का अनुभव साझा किया। उन्होंने मोहन ...और पढ़ें

RSS इवेंट में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली। (सोशल मीडिया)

RSS इवेंट में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली। (सोशल मीडिया) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी यात्रा के 100 साल पूरे होने पर दो दिन का जश्न मनाया, जिसमें करण जौहर, सलमान खान और शिल्पा शेट्टी जैसे कई जाने-माने नाम शामिल हुए। इवेंट में टेलीविजन इंडस्ट्री को रिप्रेजेंट करने वाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भी शामिल हुईं।

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने कहा कि वह इस जश्न का हिस्सा बनकर खुद को गौरवशाली महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, "यह एक अनोखा अनुभव था। आरएसएस के सौ साल का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलने का मौका मिलने से यह पल और भी खास बन गया।"

उन्होंने कहा, "यह मेरी खुशकिस्मती थी कि मुझे इस खास मौके पर बुलाया गया। साथ ही, मुझे मोहन भागवत जी से मिलने और बात करने का मौका मिला। यह मेरे लिए एक बड़ा फैन मोमेंट था।"

विवाद पर रूपाली गांगुली ने क्या कहा?

इवेंट में सेलिब्रिटीज के आने को लेकर हुए विवाद पर रूपाली गांगुली खुल कर अपनी बात रखी और इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि सेलिब्रिटीज को वहां आने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कहा, "क्या बकवास है। विपक्ष का काम विरोध करना है। मुझे नहीं लगता कि किसी को कुछ करने के लिए मजबूर किया गया था। हर कोई शामिल होने के लिए बहुत खुश था।"

शूटिंग से एक दिन की छुट्टी ली- गांगुली

कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर गांगुली ने बताया कि उन्होंने इसमें शामिल होने के लिए शूटिंग से छुट्टी ली थी। उन्होने कहा कि असल में, काश मैं दोनों दिन आ पाती, लेकिन अनुपमा हफ्ते में सातों दिन टेलीकास्ट होता है। इसलिए मुझे सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिल पाई। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि संघ के सदस्य हमारे अनुपमा सेट पर आए और मुझे और डायरेक्टर को बहुत प्यार और सम्मान के साथ बुलाया।"

उन्होंने कहा, "जब भी कोई देश, सोच या हिंदुत्व के बारे में बात करता है, तो उन्हें 'संघी' कहा जाता है। लेकिन उन्हें नहीं पता कि संघी होने के लिए क्या करना पड़ता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिना किसी धर्म या जाति को देखे निस्वार्थ सेवा में विश्वास करता है।"

मुझे गर्व है कि मैं इस इवेंट में थी- रूपाली गांगुली

कार्यक्रम को सार्थक बताते हुए गांगुली ने कहा, "इस बारे में बात करना जरूरी है। यह जश्न मनाने लायक बात है। मुझे गर्व है कि मैं इस इवेंट में थी, बहुत गर्व है कि मैं एक जैसी सोच वाले लोगों के साथ मिली।"